Advertisement

US-Israel War on Iran LIVE: खाड़ी सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है ईरान! खुफिया एजेंसियों ने ट्रंप को किया था अलर्ट

aajtak.in | नई दिल्ली | 17 मार्च 2026, 10:04 AM IST

US-Israel-Iran War LIVE Updates: ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच जारी युद्ध 18वें दिन में पहुंच गया है. जंग के कारण हजारों लोगों की मौत हो चुकी है और लाखों लोग प्रभावित हुए हैं. इस जंग का असर वैश्विक तेल और गैस बाजार पर भी पड़ रहा है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान को चेतावनी जारी है.

18वें दिन भी हमले जारी हैं और मानवीय संकट बढ़ता जा रहा है (Photo: AP)

US-Israel-Iran War LIVE Updates: इजरायल-अमेरिका द्वारा ईरान पर हमला किए हुए 17 दिन बीत चुके हैं. जंग मंगलवार को अब 18वें दिन में प्रवेश कर चुकी है. मिडिल ईस्ट में जारी यह संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है. दुनियाभर के लोग इसकी वजह से प्रभावित हो रहे हैं. तेल और गैस की कीमतों को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है.

ईरान की ओर से खाड़ी के देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले जारी हैं. दूसरी ओर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार ईरान को चेतावनी दे रहे हैं. वहीं ट्रंप की ओर से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खुलवाने के लिए की गई कूटनीतिक कोशिशें भी विफल होती दिखाई दे रही हैं. होर्मुज में युद्धपोत भेजने से सहयोगियों का इनकार करने पर ट्रंप का कहना है कि वह अमेरिका का एहसान भूल गए.

युद्ध के बीच हताहतों के आंकड़े भी लगातार बढ़ रहे हैं. ईरान में मृतकों की संख्या 2,000 से अधिक बताई जा रही है, जिनमें ज्यादातर नागरिक हैं. इजरायल में 25 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है, जबकि अमेरिका के 20 सैनिक मारे गए हैं. इस जंग के कारण 40 लाख से ज्यादा लोग बेघर हो चुके हैं और कई इलाकों में खाद्य संकट गहराता जा रहा है.

मिडिल ईस्ट जंग से जुड़े हर छोटे-बड़े अपडेट्स के लिए फॉलो करें यह LIVE BLOG

10:00 AM (एक घंटा पहले)

Middle East Crisis: ट्रंप को खुफिया एजेंसियों ने दी थी ईरान हमले की जानकारी

Posted by :- Sakib

हमलों से पहले अमेरिकी अधिकारियों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को यह चेतावनी भी दी थी कि अगर जंग छिड़ता है, तो ईरान होर्मुज़ जलडमरूमध्य को बंद करने की कोशिश कर सकता है. इस अहम जलमार्ग से दुनिया की तेल आपूर्ति का करीब 20% हिस्सा गुज़रता है. हाल के दिनों में, ईरानी ड्रोन और मिसाइलों ने खाड़ी देशों में लक्ष्यों को निशाना बनाया है, जबकि इस जलडमरूमध्य से होने वाली जहाज़ों की आवाजाही लगभग ठप हो गई है, जिससे वैश्विक ऊर्जा की कीमतें तेज़ी से बढ़ गई हैं.

9:42 AM (एक घंटा पहले)

Middle East conflict: कतर की राजधानी में धमाके

Posted by :- Sakib

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, मंगलवार को कतर की राजधानी दोहा में एक बार फिर धमाके की आवाज़ सुनी गई.

9:42 AM (एक घंटा पहले)

कतर पर रुक नहीं रहे ईरानी हमले, धमाकों की आवाज से गूंजा दोहा

Posted by :- Vishnu Rawal

जंग के बीच कतर पर ईरान के हमले जारी हैं. मंगलवार सुबह भी प्रत्यक्षदर्शी ने दोहा में धमाकों की आवाज़ें सुनी.

9:42 AM (एक घंटा पहले)

Iran news: तेहरान में सुनाई दी ताज़ा धमाकों की आवाज़ें

Posted by :- Sakib

अल जज़ीरा ने 'वॉयस ऑफ़ अमेरिका' (VOA) की फ़ारसी-भाषा सेवा के सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि मंगलवार को तेहरान के कई हिस्सों में ताज़ा धमाकों की आवाज़ सुनी गई. रिपोर्ट के मुताबिक, ये धमाके अंदाज़गू इलाक़े और कामरानियेह इलाक़े में स्थित IRGC के अर्धसैनिक अड्डे पर हुए.

Advertisement
9:20 AM (एक घंटा पहले)

बगदाद में कहां-कहां हुआ हमला

Posted by :- Vishnu Rawal

इराक की राजधानी बगदाद में अमेरिकी दूतावास, अल-रशीद होटल के अलावा तेल क्षेत्र और जदीरिया इलाके में हमला हुआ है. कुछ लोगों की मौत भी हुई है. शुरुआती रिपोर्ट्स में शक ईरान समर्थित मिलिशिया समूहों पर जताया जा रहा है. माना जा रहा है कि ये हमले मध्य-पूर्व में बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका को संदेश देने की कोशिश हो सकते हैं.

8:56 AM (2 घंटे पहले)

Middle East War: तेल केंद्रों और बंदरगाहों पर हमले के बाद खाड़ी देशों में गुस्सा बढ़ा

Posted by :- Sakib

ईरान द्वारा इस क्षेत्र के हवाई अड्डों, बंदरगाहों और तेल सुविधाओं को निशाना बनाकर मिसाइल और ड्रोन हमले किए जाने के बाद खाड़ी देशों में गुस्सा और बढ़ गया है. इन हमलों से होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजरानी भी बाधित हुई है, यह एक महत्वपूर्ण मार्ग है जिससे दुनिया की लगभग पांचवां हिस्सा तेल की आपूर्ति होती है. विश्लेषकों का कहना है कि इन हमलों ने क्षेत्रीय सोच को बदल दिया है और अब कई खाड़ी नेता ईरान को एक सीधा सुरक्षा खतरा मानने लगे हैं.

7:16 AM (3 घंटे पहले)

Iran War LIVE: इराक में अमेरिकी दूतावास के पास ड्रोन अटैक

Posted by :- Sakib

रॉयटर्स के मुताबिक, इराक की राजधानी बगदाद में अमेरिकी दूतावास के पास एक विस्फोटक ड्रोन गिरा है, जिससे धुआं उठता हुआ देखा गया.

(With Reuters inputs)

7:05 AM (4 घंटे पहले)

Middle East War: बगदाद में हुए अटैक में 2 लोगों की मौत

Posted by :- Sakib

बगदाद के जबारिया इलाके में पॉपुलर मोबिलाइज़ेशन फोर्सेज के मुख्यालय के तौर पर इस्तेमाल हो रहे एक मकान पर दो हवाई हमले हुए हैं. इस अटैक में करीब लोगों की मौत हुई है.

6:51 AM (4 घंटे पहले)

UAE में हालात सामान्य: एहतियातन बंद किया गया एयरस्पेस फिर खुला

Posted by :- Anurag

यूएई में हालात एक बार फिर से सामान्य होते नजर आ रहे हैं. एहतियातन बंद किया गया एयरस्पेस एक बार फिर से खोल दिया गया है. 

Advertisement
6:29 AM (4 घंटे पहले)

US on Iran War: सहयोगियों पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप

Posted by :- Anurag

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में टैंकरों की सुरक्षा के लिए युद्धपोत भेजने की ट्रंप की अपील को कई अमेरिकी सहयोगी देशों ने ठुकरा दिया. इससे नाराज़ ट्रंप ने पश्चिमी साझेदारों पर दशकों के अमेरिकी समर्थन के बावजूद साथ न देने का आरोप लगाया.

6:12 AM (5 घंटे पहले)

Israel-Iran War: अमेरिकी सेना बोली - ईरान के हथियार बनाने वाले जगहों को बनाया निशाना

Posted by :- Anurag

अमेरिकी सेना ने कहा है कि वह ईरान के प्रमुख हथियार निर्माण केंद्रों को निशाना बना रही है. इसका उद्देश्य ईरान की सैन्य क्षमता को कमजोर करना और उसे अमेरिका तथा उसके पड़ोसी देशों के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन करने से रोकना है.

 

6:07 AM (5 घंटे पहले)

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच UAE ने एहतियातन बंद किया अपना एयरस्पेस

Posted by :- Anurag

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच यूएई ने अपना एयरस्पेस बंद करने का फैसला लिया है. 

4:10 AM (7 घंटे पहले)

Gulf War: होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की सुरक्षा के लिए भारतीय नौसेना के दो टास्क फोर्स तैनात

Posted by :- Anurag

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास तनाव के बीच भारत ने तेल और गैस लेकर आने वाले व्यापारी जहाजों की सुरक्षा के लिए भारतीय नौसेना के दो टास्क फोर्स तैनात किए हैं. ये फोर्स ऐसे जहाजों को एस्कॉर्ट कर रही है जो भारत आ रहे हैं. 

इनपुट: ANI

3:48 AM (7 घंटे पहले)

Trump on Iran War: ट्रंप बोले - ईरान की नेतृत्व की दो परतें खत्म, होर्मुज पर दुनिया निर्भर

Posted by :- Anurag

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने ईरान की मिसाइल और ड्रोन ताकत का बड़ा हिस्सा खत्म कर दिया है. उन्होंने यह भी कहा कि ईरान की नेतृत्व व्यवस्था को भी काफी नुकसान हुआ है. ट्रंप ने बताया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अभी भी दुनिया में तेल और ऊर्जा की सप्लाई के लिए बहुत अहम है.

 

Advertisement
3:23 AM (7 घंटे पहले)

इराक की राजधानी बगदाद में ड्रोन अटैक - ग्रीन जोन स्थित अल-रशीद होटल निशाने पर

Posted by :- Anurag

इराक की राजधानी बगदाद के हाई सिक्योरिटी ग्रीन जोन में स्थित अल-रशीद होटल पर ड्रोन हमला हुआ है. सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक हमले के बाद होटल से धुआं और आग उठती देखी गई. 

बगदाद के ग्रीन जोन में ड्रोन हमला (Photo: Reuters)
3:19 AM (7 घंटे पहले)

US-Iran War: घायल अमेरिकी सैनिकों की संख्या बढ़कर 200 के करीब

Posted by :- Anurag

ईरान के साथ जारी युद्ध में घायल अमेरिकी सैनिकों की संख्या बढ़कर करीब 200 हो गई है. अमेरिकी सेना ने बताया कि ज्यादातर सैनिकों को मामूली चोटें आई हैं और कई वापस ड्यूटी पर लौट चुके हैं. यह आंकड़ा पिछले सप्ताह बताए गए लगभग 150 घायलों से बढ़ा है. 

इनपुट: रॉयटर्स