127 साल पुरानी बाइबल, 8 फीट ऊंचा घेरा, जानें- कब, कहां, कैसे, होगा जो बाइडेन का शपथग्रहण समारोह

वाशिंगटन स्थित कैपिटल हिल में जैसे ही घड़ी की सुइयां स्थानीय समय के मुताबिक दोपहर के 12 बजाएंगी, मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट जो बाइडेन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. शपथ ग्रहण कार्यक्रम 11 बजे ही शुरू हो जाएगा.

Advertisement
शपथग्रहण के लिए कैपिटल हिल में तैयारी पूरी (फोटो-पीटीआई) शपथग्रहण के लिए कैपिटल हिल में तैयारी पूरी (फोटो-पीटीआई)

aajtak.in

  • वाशिंगटन,
  • 20 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 5:19 PM IST
  • अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति बनेंगे जो बाइडेन
  • देश को संबोधित कर बताएंगे 4 साल का विजन
  • चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स दिलाएंगे शपथ

जो बाइडेन कुछ ही घंटे में अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति तौर पर शपथ लेने वाले हैं. दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश में सत्ता हस्तांतरण पर विश्व भर की नजरें टिकी हुई है. डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता 78 वर्षीय जोसेफ बाइडेन (Joseph Robinette Biden) राष्ट्रपति पद की और भारतीय मूल की कमला हैरिस उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे. इसी के साथ आज से अमेरिका में ट्रंप युग का अवसान होगा और बाइडेन युग का उदय होगा. 

Advertisement

वाशिंगटन में टैंक और बैरियर

कैपिटल हिल में 6 जनवरी को ट्रंप समर्थकों द्वारा जो कुछ किया गया, उसके बाद अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों बेहद चौकन्ना हो गई हैं. सुरक्षा एजेंसियों को न सिर्फ बाहरी लोगों से गड़बड़ी का अंदेशा है बल्कि उन्हें सुरक्षा में तैनात सैनिकों से भी हमले की आशंका है. हालांकि जो बाइडेन के खिलाफ किसी तरह के खतरे का इनपुट नहीं है. 

अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन इस वक्त लॉकडाइन में हैं. बावजूद इसके सुरक्षा के लिए 25000 नेशनल गार्ड्स को तैनात किया गया है. वाशिंगटन की गलियों में टैंक और कॉन्क्रीट के बैरियर लगा दिए गए हैं. यूएस सीक्रेट सर्विस ने कई चेक प्वाइंट बनाएं है. कैपिटल हिल को 8 फीट ऊंची फेंसिंग से घेर दिया गया है.

चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स दिलाएंगे शपथ

वाशिंगटन स्थित कैपिटल हिल में जैसे ही घड़ी की सूइयां स्थानीय समय के मुताबिक दोपहर के 12 बजाएंगी, मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट जो बाइडेन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. शपथ ग्रहण कार्यक्रम 11 बजे ही शुरू हो जाएगा. जब बाइडेन शपथ ले रहे होंगे भारत में उस समय वक्त रात के 10.30 बज रहे होंगे.  

Advertisement

127 साल पुरानी बाइबल से शपथ

78 साल के जो बाइडेन शपथ लेने के लिए अपने परिवार की 127 साल पुरानी बाइबल को लाए हैं. शपथ ग्रहण के दौरान जो बाइडेन की पत्नी जिल बाइडेन बाइबल को पकड़ी रहेंगी.  

देखें: आजतक TV LIVE

कमला हैरिस दो बाइबल के साथ शपथ लेंगी, इसमें से एक उनके नजदीकी मित्र का है, जबकि दूसरा देश की पहली अफ्रीकन अमेरिकन सुप्रीम कोर्ट की जज का है.

कुछ घंटे पहले व्हाइट हाउस खाली करेंगे ट्रंप

शपथ ग्रहण के कुछ घंटे पहले ट्रंप व्हाइट हाउस को खाली कर देंगे. एजेंसी रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप इसके बाद फ्लोरिडा में मौजूद अपने मार-ए-लागो क्लब जाएंगे. 

लेडी गागा का राष्ट्रगान, जेनिफर लोपेज का परफॉर्मेंस

शपथ ग्रहण के बाद अमेरिका की सिंगर डांसर लेडी गागा राष्ट्रगान गाएंगी.  इसके बाद अमेरिका की पहली युवा कवियत्री अमांडा गौरमेन कविता गाएंगी. इसके बाद दुनिया की जानी-मानी अभिनेत्री जेनिफर लोपेज अपना परफॉर्मेंस देंगी.

शपथग्रहण के बाद देश को संबोधित करेंगे

जो बाइडेन शपथ ग्रहण के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर देश को संबोधित करेंगे और अगले चार सालों के कार्यकाल के लिए अपना विजन पेश करेंगे. इतिहास के पन्नों में दर्ज होने जा रहे इस ऐतिहासिक भाषण का भी भारत से संबंध है. ये भाषण Unity और Healing के थीम पर आधारति होगा. इस भाषण को लिखने की जिम्मेदारी बाइडेन ने भारतीय मूल के भाषण लेखकर विनय रेड्डी को दी है. 

Advertisement

परेड की सलामी लेंगे कमांडर इन चीफ जो बाइडेन

राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद बाइडेन और कमला पारंपरिक परेड की सलामी लेंगे. इसका सांकेतिक महत्व ये है कि अब नए कमांडर इन चीफ को सत्ता का हस्तांतरण हो गया है. 

यहां कुछ और औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद दोनों व्हाइट हाउस जाएंगे. यहां पर उन्हें प्रेसिडेंशियल एस्कॉर्ट दिया जाएगा. 

क्या बाइडेन के लिए ट्रंप छोड़ गए हैं चिट्ठी

अमेरिका में परंपरा है कि जब नया राष्ट्रपति ओवल ऑफिस में आते हैं और अपनी कुर्सी पर बैठते हैं तो वहां उनके पूर्ववर्ती एक पत्र छोड़ जाते हैं, लेकिन इस बार की जैसी स्थिति है और सत्ता हस्तांतरण से पहले ट्रंप का जैसा रवैया रहा है, उसे देखते हुए ये अफवाहें चल रही है कि हो सकता है कि ट्रंप कोई चिट्ठी छोड़ ही न गए हों.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement