Advertisement

US-Israel Attacks Iran LIVE: हालात शांत करने की कोशिश, सऊदी अरब ने ईरान के साथ बैकचैनल बातचीत शुरू की

aajtak.in | नई दिल्ली | 07 मार्च 2026, 6:57 AM IST

अमेरिका ने भले ही ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई को मार दिया हो. युद्ध के पहले दिन के शुरुआत घंटों में ही ईरान को हिलाकर रख दिया हो लेकिन फिर भी अमेरिका जैसी महाशक्ति इजरायल के साथ मिलकर भी पश्चिम एशिया को जलने से नहीं बचा पाई. 28 फरवरी से शुरू हुआ युद्ध हफ्तेभर का हो चुका है. लेकिन अभी तक अमेरिका ईरान को न तो झुका पाया है, न ही उसका हौसला तोड़ पाया है.

तेहरान में इजरायली हमले के बाद क्षतिग्रस्त इमारत का एक दृश्य (Photo: ITG)

अमेरिका और इजरायल की ईरान संग जंग का आज 8वां दिन है. बीते सात दिन भी युद्ध में मिसाइल और बम रॉकेट से हमले की रफ्तार तेज है. अब सवाल है कि युद्ध को भी डील की तरह देखने वाले डोनाल्ड ट्रंप क्या ईरान को पढ़ने में भूल कर गए हैं. क्योंकि अमेरिका भले ही युद्ध को फुटबॉल मैच की तरह देख रहा हो लेकिन ईरान शतरंज के खेल की तरह जंग की लंबी तैयारी करके बैठा है.

6:57 AM (23 मिनट पहले)

क्या रूस ने दी ईरान को खुफिया जानकारी?

Posted by :- Aman

अमेरिकी खुफिया जानकारी से परिचित दो अधिकारियों के अनुसार, रूस ने ईरान को ऐसी जानकारी दी है जो तेहरान को क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी युद्धपोतों, विमानों और अन्य संसाधनों पर हमला करने में मदद कर सकती है.

5:12 AM (2 घंटे पहले)

US ने ईरान में बड़ी बमबारी की चेतावनी दी

Posted by :- Vishnu Rawal

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि आज की रात ईरान में यूनाइटेड स्टेट्स का 'सबसे बड़ा बमबारी अभियान' होगा. U.S. और इजरायली अधिकारियों ने कहा है कि ईरान पर हमले बढ़ेंगे.

4:43 AM (2 घंटे पहले)

इजरायली हमलों से लेबनान में अबतक 217 लोगों की मौत

Posted by :- Vishnu Rawal

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि लेबनान में इजरायली हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 217 हो गई है, और 798 अन्य घायल हुए हैं. ये हमले सोमवार से शुरू हुए थे.

4:40 AM (2 घंटे पहले)

इजरायल एयर फोर्स ने ईरान पर दोबारा हमले शुरू किए

Posted by :- Vishnu Rawal

इजरायल एयर फोर्स की तरफ से सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया. इसमें लिखा था, 'एयर फोर्स ने तेहरान में ईरानी आतंकी शासन के इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़े पैमाने पर हमले शुरू कर दिए हैं.'

Advertisement
3:22 AM (3 घंटे पहले)

अमेरिकी हमारे अरब दोस्तों की जमीन से मासूमों को निशाना बनाते हैं: ईरानी विदेश मंत्री

Posted by :- Vishnu Rawal

ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने लिखा, 'ईरान और अरब भाई सदियों से प्यार, दोस्ती और आपसी सम्मान की भावना से साथ-साथ रहते आए हैं. अमेरिकी हमलावर हमारे अरब दोस्तों की जमीन से बच्चों और मासूमों को निशाना बनाते हैं. जहां तक ईरान के जवाब की बात है, तो वह जरूर अमेरिका और उसके संस्थानों के ठिकानों पर होगा.'

3:20 AM (4 घंटे पहले)

ईरानी राष्ट्रपति की पुतिन से फोन पर बात, ताजा हालात पर चर्चा हुई

Posted by :- Vishnu Rawal

ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्षेत्र में नवीनतम घटनाक्रम पर चर्चा करने के लिए रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ फोन पर बात की.

2:46 AM (4 घंटे पहले)

सऊदी अरब ने ईरान के साथ बैकचैनल बातचीत शुरू की

Posted by :- Vishnu Rawal

सऊदी अरब ने मिडिल ईस्ट में बढ़ती लड़ाई को रोकने के लिए ईरान के साथ सीधे डिप्लोमैटिक बातचीत बढ़ा दी है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, सऊदी अधिकारियों ने हाल ही में तेहरान के साथ अपने डिप्लोमैटिक बैकचैनल का ज्यादा तेजी से इस्तेमाल किया है, ताकि तनाव कम किया जा सके और पूरे इलाके में जंग को और बढ़ने से रोका जा सके.

1:39 AM (5 घंटे पहले)

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से नहीं जा सकते इजरायल-यूएस के जहाज: ईरान

Posted by :- Vishnu Rawal

ईरान की सेना की तरफ से सीनियर मिलिट्री प्रवक्ता ने कहा कि ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद नहीं किया है, लेकिन इजरायल या अमेरिका से जुड़े जहाज वहां से नहीं गुजर सकते. इतना ही नहीं, ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के प्रवक्ता ने ट्रंप को चुनौती दी कि वे होर्मुज में अमेरिकी जहाजों से तेल टैंकरों की सुरक्षा करवाकर दिखाएं.

1:37 AM (5 घंटे पहले)

पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल के दाम 55 रुपये लीटर बढ़ाए गए

Posted by :- Vishnu Rawal

पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री ने बताया कि पाकिस्तान ने डीजल और पेट्रोल की कीमतें 55 रुपये/लीटर बढ़ाकर क्रमशः 335.86 और 321.17 रुपये कर दी हैं. बता दें कि ईरान जंग की वजह से तेल और गैस संकट बढ़ने की आशंका पहले से थी.

Advertisement
1:33 AM (5 घंटे पहले)

ईरान-यूएस जंग कम से कम चार से छह हफ्ते चलेगी!

Posted by :- Vishnu Rawal

व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने इसपर कहा, '...ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के जो मकसद पूरे हो सकते हैं, उनमें लगभग चार से छह हफ्ते लगने की उम्मीद है. हम उन मकसदों को पाने की राह पर हैं. ईरान की नेवी को खत्म करते हुए, हम जानते हैं कि हमने 30 से ज्यादा ईरानी जहाजों को डुबो दिया है. उनकी नेवी को अब लड़ाई में बेअसर माना गया है. ईरान से अमेरिका और इलाके में हमारे सैनिकों और बेस को जो बैलिस्टिक मिसाइल का खतरा था, उसे खत्म करना. अमेरिका की सेना ने बहुत बढ़िया काम किया है.'

12:39 AM (6 घंटे पहले)

ईरान का एयरस्पेस कंट्रोल करेगा अमेरिका

Posted by :- Vishnu Rawal

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि ईरान के हवाई क्षेत्र को नियंत्रित करने की दिशा में अमेरिका आगे बढ़ रहा है. ईरान का नया सुप्रीम लीडर कौन होगा? इस सवाल पर कैरोलिन ने कहा कि हम ईरान का नेतृत्व करने के लिए कई लोगों को देख रहे हैं.

12:36 AM (6 घंटे पहले)

लेबनान: घाना UN पीसकीपिंग हेडक्वार्टर पर मिसाइल अटैक

Posted by :- Vishnu Rawal

घाना की आर्म्ड फोर्सेज ने बताया कि लेबनान में घाना की यूनाइटेड नेशंस पीसकीपिंग बटालियन के हेडक्वार्टर पर मिसाइलों से हमला हुआ, जिसमें दो सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए.