फ़िजी में बीते दिनों आए चक्रवात तूफान यासा ने तबाही मचा दी है. तूफान के कारण लोगों के घर उजड़ गए हैं और अन्य सार्वजनिक संपत्ति को काफी नुकसान हुआ है. इस मुश्किल की घड़ी में भारत ने फ़िजी की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है. सोमवार को भारत द्वारा भेजी गई मदद फ़िजी सरकार को सौंपी गई.
फ़िजी में मौजूद भारतीय दूतावास की ओर से ट्वीट किया गया, ‘भारत की ओर से भेजी गई राहत सामग्री को फ़िजी सरकार के मंत्री को सौंप दिया गया है’.
भारत की ओर से ना सिर्फ राहत सामग्री दी जा रही है, बल्कि ज़मीनी स्तर पर दोबारा से निर्माण और सुधार करने के लिए भी काम करवाया जा रहा है. मदद मिलने के बाद फ़िजी सरकार की ओर से भी भारत का शुक्रिया अदा किया गया.
आपको बता दें कि दिसंबर महीने के दूसरे हफ्ते में फ़िजी में चक्रवात यासा आया था, जिसने काफी तबाही मचाई थी. तूफान में कुछ लोगों की जान भी गई थी, लेकिन संपत्ति को काफी हदतक नुकसान हुआ और लोगों के घर बर्बाद हो गए. इसी के बाद कई देशों ने मदद का हाथ बढ़ाया.
aajtak.in