Advertisement

US-Israel-Iran War LIVE: समंदर में सस्पेंस! अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट से तेल टैंकर को किया एस्कॉर्ट? व्हाइट हाउस ने बताई सच्चाई

aajtak.in | नई दिल्ली | 11 मार्च 2026, 2:35 AM IST

US-Israel Attacks Iran Live Updates: अमेरिका-इजरायल और ईरान जंग का आज 12वां दिन है. दोनों ओर से लगातार एक दूसरे पर हमले किए जा रहे हैं. ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारिजानी का कहना है कि ईरान के लोग अमेरिका की धमकियों से नहीं डरते हैं. उन्होंने कहा कि पहले भी कई ताकतवर लोग ईरान को खत्म करने की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन वे सफल नहीं हुए. इस बीच अमेरिका का कहना है कि आज रात ईरान पर सबसे बड़ा हमला होगा.

ईरान जंग को लेकर क्या बोला व्हाइट हाउस. (Photo: AP)

US-Israel-Iran War Live Updates: अमेरिका-इजरायल और ईरान जंग का आज 12वां दिन है. दोनों ओर से लगातार एक दूसरे पर हमले किए जा रहे हैं. ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारिजानी का कहना है कि ईरान के लोग अमेरिका की धमकियों से नहीं डरते हैं. उन्होंने कहा कि पहले भी कई ताकतवर लोग ईरान को खत्म करने की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन वे सफल नहीं हुए. इस बीच अमेरिका का कहना है कि आज रात ईरान पर सबसे बड़ा हमला होगा.

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि ईरान की नौसेना, वायुसेना और ड्रोन क्षमता को भारी नुकसान हुआ है और उसका सैन्य ढांचा काफी हद तक कमजोर पड़ चुका है. इस युद्ध से जुड़ी पल-पल की खबरों के लिए इस पेज से जुड़े रहें:-

2:35 AM (47 मिनट पहले)

नेतन्याहू की ईरानियों से अपील- आयतुल्लाह शासन को हटा दें

Posted by :- Ritu Tomar

इजरायल के प्रधानमंत्री ऑफिस से ईरानी लोगों के लिए एक अपील की गई. X पर पोस्ट में ईरानियों से अपील करते हुए कहा गया है कि हम आजादी के लिए एक ऐतिहासिक लड़ाई लड़ रहे हैं. यह आपके लिए जिंपहले से कहीं ज्यादा कड़ा प्रहार कर रहे हैं.दगी में एक बार मिलने वाले मौके जैसा है कि आप आयतुल्लाह शासन को हटा दें और अपनी आजादी हासिल करें. अमेरिका के साथ मिलकर हम तेहरान के तानाशाहों पर पहले से कहीं ज्यादा कड़ा प्रहार कर रहे हैं.


 

2:15 AM (एक घंटा पहले)

ईरान के जहाजों पर अमेरिका का जोरदार हमला

Posted by :- Ritu Tomar

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट कर ईरान पर हमले की जानकारी दी है. ट्रंप ने कहा कि मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि बीते कुछ घंटों के भीतर हमने माइन बिछाने वाली ईरान की 10 इनएक्टिव नौकाओं और जहाजों को निशाना बनाकर उन्हें पूरी तरह से नष्ट कर दिया है. ऐसे हमले आगे भी जारी रहेंगे.

1:46 AM (एक घंटा पहले)

'US नौसेना ने किसी भी तेल टैंकर या जहाज को एस्कॉर्ट नहीं किया'

Posted by :- Ritu Tomar

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलाइन लैविट ने कहा कि मैं इसकी पुष्टि कर सकती हूं कि अमेरिकी नौसेना ने होर्मुज स्ट्रेट से इस समय किसी भी तेल टैंकर या जहाज को एस्कॉर्ट नहीं किया है. हालांकि, राष्ट्रपति ट्रंप ने साफ कहा है कि जरूरत पड़ने पर और उचित समय पर ये एक ऐसा विकल्प है, जिसका वे निश्चित रूप से इस्तेमाल कर सकते हैं.


 

1:17 AM (2 घंटे पहले)

ट्रंप तय करेंगे कब खत्म होगा युद्ध: व्हाइट हाउस

Posted by :- Ritu Tomar

व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलाइन लैविट ने कहा कि ईरान के खिलाफ यह ऑपरेशन तभी खत्म होगा, जब ट्रंप मानेंगे कि सभी लक्ष्य पूरे हो गए हैं और ईरान बिना शर्त आत्मसमर्पण कर चुका है. 

 

Advertisement
1:16 AM (2 घंटे पहले)

ईरान बिना शर्त आत्मसमर्पण करे तो...

Posted by :- Ritu Tomar

लैविट ने कहा कि अगर ईरान बिना शर्त आत्मसमर्पण कर देता है तो सैन्य अभियान खत्म हो जाएगा. जब उनसे यह पूछा गया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहे एक तेल टैंकर को अमेरिकी सुरक्षा में ले जाने वाली पोस्ट को क्यों हटाया गया तो उन्होंने कहा कि अमेरिका ने किसी भी जहाज को एस्कॉर्ट नहीं किया है. 

 

1:15 AM (2 घंटे पहले)

ईरान की मिसाइल क्षमता को ध्वस्त कर रहे: लैविट

Posted by :- Ritu Tomar

व्हाइट हाउस की प्रवक्ता लैविट ने कहा कि अमेरिकी सेना ईरान की मिसाइल उत्पादन व्यवस्था को खत्म करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है. तेल की कीमतों को लेकर उन्होंने कहा कि जैसे ही राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े लक्ष्य पूरे होंगे, तेल की कीमतें नीचे आ जाएंगी.

1:14 AM (2 घंटे पहले)

राष्ट्रपति ट्रंप जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कदम उठाएंगे: व्हाइट हाउस

Posted by :- Ritu Tomar

ईरान संग जंग को लेकर व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलाइन लैविट ने कहा कि अमेरिका ने ड्रोन लॉन्च करने वाले 50 से अधिक जहाजों और पोतों को नष्ट कर दिया है. राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी टीम बाजार की स्थिति पर करीब से नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त विकल्प तैयार किए जा रहे हैं. लैविट ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ऊर्जा से जुड़े मुद्दों पर अतिरिक्त कदम उठाने से नहीं डरते. राष्ट्रपति को भरोसा है कि निर्धारित लक्ष्यों को बहुत जल्द हासिल कर लिया जाएगा.

1:14 AM (2 घंटे पहले)

ईरान ने ब्लॉक कर दिया होर्मुज स्ट्रेट

Posted by :- Ritu Tomar

ईरान ने ऑयल टैंकर्स को होर्मुज स्ट्रेट का इस्तेमाल करने से रोक दिया है. दुनिया का लगभग 20 फीसदी कच्चा तेल इसी रास्ते से जाता है. होर्मुज स्ट्रेट के पास ऑइल टैंकर्स पर ईरान हमले भी कर रहा है. इंटरनेशनल मैरीटाइम ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक, होर्मुज स्ट्रेट के पास मर्चेंट शिप पर हुए हमलों में अब तक सात नाविक मारे गए हैं.