जॉर्ज फ्लॉयड मौत: दुनियाभर में गुस्सा, एथेंस में अमेरिकी एंबेसी पर फेंके गए पेट्रोल बम

अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस कस्टडी में मौत का मामला पूरी दुनिया में गरमा गया है. एथेंस में प्रदर्शनकारियों की भीड़ हिंसक हो गई और अमेरिका एंबेसी पर बम से फेंका.

Advertisement
व्हाइट हाउस के बाहर प्रदर्शन जारी (फोटो-AP) व्हाइट हाउस के बाहर प्रदर्शन जारी (फोटो-AP)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 जून 2020,
  • अपडेटेड 7:24 AM IST

  • पूरे अमेरिका में प्रदर्शन जारी
  • ग्रीस में भी हिंसक प्रदर्शन

अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस कस्टडी में मौत का मामला पूरी दुनिया में गरमा गया है. तमाम देशों में पुलिस की ज्यादती के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं. अमेरिका के तमाम राज्यों में प्रदर्शनकारी सड़क पर हैं. एथेंस में प्रदर्शनकारियों की भीड़ हिंसक हो गई और अमेरिका एंबेसी पर बम से फेंका.

Advertisement

दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका इन दिनों हिंसा और विरोध प्रदर्शनों का सामना कर रहा है. अश्वेश नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस कस्टडी में मौत के बाद पूरे अमेरिका में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. सैकड़ों की संख्या में लोग न्यूयॉर्क के यूनियन स्कवॉयर पर जुटे और घुटनों के बल बैठकर अपना विरोध दर्ज कराया.

इस दौरान लोगों ने ब्लैक लाइव्स मैटर के नारे भी लगाते नजर आएं. तो वहीं कैलिफॉनिया में भी नाराज प्रदर्शनकारी का हुजूम जमा हुआ और सड़कों पर लेटकर ही प्रदर्शनकारियों ने अपनी नाराजगी जाहिर की. पेट के बल जमीन पर लेटे लोगों ने हाथ पीछे कर अपना विरोध दर्ज कराया. प्रदर्शन के दौरान लोगों ने सामाजिक दूरी का भी ध्यान नहीं रखा.

वाशिंगटन के लिंकन मेमोरियल के बाहर प्रदर्शन कर रहे लोगों का गुस्सा अचानक भड़क उठा और प्रदर्शनकारियों ने पुलिसवालों पर खाली बोतलों से हमला बोल दिया. इस दौरान प्रदर्शनकारी पुलिसवालों के खिलाफ नारे भी लगाते नजर आएं. तो वहीं व्हाइट हाउस के बाहर अब भी प्रदर्शनकारी जमा हैं, जबकि वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

Advertisement

25 मई के मिनेसोटा में अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में मौत हुई थी. महज 20 डॉलर के जाली नोट चलाने के आरोप में जॉर्ज को पकड़ा गया था और एक पुलिस वाले ने उसे जमीन पर गिराकर उसकी गर्दन को पांव से तब तक दबाए रखा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement