Coronavirus Death Toll: चीन में 24 घंटे के अंदर 45 लोगों ने तोड़ा दम, अब तक 300 से ज्यादा मौत

Coronavirus Death Toll: पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमित 45 और पीड़ितों की मौत हो गई. मौत के नए मामलों को लेकर चीन में अब तक 304 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 12 हजार से अधिक लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है.

Advertisement
चीन में कोरोना वायरस से संक्रमित 45 और पीड़ितों की मौत (फोटोः PTI) चीन में कोरोना वायरस से संक्रमित 45 और पीड़ितों की मौत (फोटोः PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 फरवरी 2020,
  • अपडेटेड 12:38 PM IST

  • पिछले 24 घंटे में सामने आए मौत के 45 मामले
  • वुहान में वुहान से हुई थी संक्रमण की शुरुआत

चीन में कोरोना वायरस (Coronavirus) ने महामारी का रूप ले लिया है. हर दिन कोरोना के कारण जान गंवाने वालों की तादाद बढ़ती ही जा रही है. चीन में कोरोना वायरस के कारण मृतकों की संख्या 300 के पार पहुंच गई है.

चीन सरकार की ओर से रविवार की सुबह मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमित 45 और पीड़ितों की मौत हो गई. मौत के नए मामलों को लेकर चीन में अब तक 304 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 12 हजार से अधिक लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है. शनिवार को मृतकों की संख्या 259 थी.

Advertisement

यह भी पढ़ें-

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के संक्रमण की शुरुआत दिसंबर माह में चीन के हुबेई प्रांत से हुई थी. हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान में कोरोना का पहला केस सामने आया था. हुबेई प्रांत का वुहान शहर ही इस वायरस से सबसे अधिक प्रभावित है, जहां बड़ी संख्या में भारतीय छात्र मेडिकल की पढ़ाई करते हैं.

यह भी पढ़ें-

कोरोना के घातक रूप अख्तियार करने के बाद भारत ने अपने नागरिकों को वुहान से वापस लाना शुरू कर दिया है. शनिवार के दिन 324 भारतीयों को लेकर एअर इंडिया की विशेष फ्लाइट चीन के वुहान शहर से नई दिल्ली पहुंची थी, वहीं रविवार को भी 323 भारतीयों को लेकर विशेष फ्लाइट भारत के लिए रवाना हो चुकी है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने घोषित की है हेल्थ इमरजेंसी

कोरोना वायरस के चीन की सरहद लांघ अन्य देशों में भी पांव पसारने के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) ने हेल्थ इमरजेंसी की घोषणा कर दी है. बता दें कि चीन के अलावा भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया समेत कई अन्य देशों में भी कोरोना के मामलों की पुष्टि हो चुकी है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement