पाकिस्तान में 100 साल की महिला लड़ेगी इमरान खान के खिलाफ चुनाव

हजरत बीवी चुनाव में दोनों जगहों से एक स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगी.

Advertisement
इमरान खान इमरान खान

विकास जोशी

  • इस्लामाबाद,
  • 13 जून 2018,
  • अपडेटेड 12:05 AM IST

पाकिस्तान में आम चुनाव होने वाले हैं. इस चुनाव में पार्टी के प्रमुख इमरान खान के खिलाफ 100 वर्षीय महिला चुनाव लड़ने वाली है. इमरान खान इस बार लगभग पांच सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, जिसमें यह महिला दो सीटों से उनके खिलाफ पर्चा दाखिल करेंगी.

हजरत बीवी, बन्नू की एक स्थानीय चर्चित महिला हैं, जिन्होंने के लिए एनए-35(बन्नू) और के-पी असेंबली के लिए पीके-89(बन्नू-III) से नामांकन दाखिल किया है.

Advertisement

हजरत बीवी चुनाव में दोनों जगहों से एक स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगी.

हजरत बीवी का उदेश्य अपने जिले में लड़कियों की शिक्षा को बढावा देना है, जो कि आतंकी गतिविधियों के लिए मशहूर और बॉर्डर के काफी नजदीक है. बन्नू तालिबान के लिए भी एक मजबूत जगह है. उस इलाके में लगभग 10 लाख वजीरीस्तानी प्रवासियों ने भी शरण ली हुई है. इन्हें अपना घर पाकिस्तानी आर्मी के आतंकियों पर किए गए हमले के कारण खोना पड़ा था.

हजरत बीवी को उम्मीद है कि शिक्षा से ही बड़े स्तर पर लड़कियों और समाज का कल्याण होगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement