Advertisement

विश्व

म्यांमार: घरों के बाहर स्कर्ट्स लटकाकर सैनिकों को भगा रहीं महिलाएं

aajtak.in
  • नई दिल्ली ,
  • 15 मार्च 2021,
  • अपडेटेड 12:50 PM IST
  • 1/5

म्यांमार में एक फरवरी 2021 को सेना की ओर से किए तख्तापलट के बाद से लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. इन प्रदर्शनों में महिलाएं भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं. लेकिन विरोध के एक खास तरीके की काफी चर्चा हो रही है. असल में मिलिट्री को रोकने के लिए महिलाएं अपनी स्कर्ट्स को ऊंचे मकानों के सामने लटका रही हैं. (फोटो- Getty)
 

  • 2/5

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, म्यांमार की महिलाएं एक खास तरह की स्कर्ट्स पहनती हैं जिसे स्थानीय भाषा में सारोंग भी कहते हैं. म्यांमार में इस तरह की मान्यता है कि जो पुरुष, महिला के सारोंग के नीचे से गुजरता है, उसकी मर्दाना ताकत खत्म हो जाती है. यही वजह है कि मिलिट्री को रोकने के लिए महिलाएं सारोंग का इस्तेमाल कर रही हैं. (फोटो- Getty)

  • 3/5

कुछ प्रदर्शनकारियों का मानना है कि सैनिक, सारोंग से भय खाते हैं. बता दें कि सड़कों पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे लोगों पर म्यांमार के सुरक्षा बलों ने कड़ी कार्रवाई की है. इसके बाद लोगों ने अपने रिहायशी इलाकों में प्रदर्शन की जगह ढूंढने की कोशिश की है. इन इलाकों में सैनिक न पहुंचें, इसके लिए घरों के बाहर सारोंग लटकाए जा रहे हैं. (फोटो- Getty)

Advertisement
  • 4/5

यह भी बताया जा रहा है कि कई जगहों पर सारोंग का असर भी देखा गया है. वहीं, कुछ जगहों पर सैनिकों ने पहले सारोंग को उतार दिया और फिर गलियों में आगे बढ़ते दिखे.  (फोटो- Reuters)

  • 5/5

बता दें कि म्यांमार के प्रदर्शनकारी देश में लोकतंत्र बहाल करने और अपने नेता आंग सान सू ची को रिहा करने की मांग कर रहे हैं. जबकि सेना ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाकार देश की सत्ता अपने हाथों में ले ली थी. (फोटो- Reuters)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement