बांदा: पत्नी ने प्रेमी संग भागकर रचाई शादी, बेवफाई से तंग युवक ने फांसी लगाकर दी जान

उत्तर प्रदेश के बांदा के बल्लान गांव में पत्नी की बेवफाई से आहत होकर 24 साल के युवक संजय ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसकी पत्नी प्रेमी संग भागकर शादी कर चुकी थी. परिजनों ने पत्नी और मायकेवालों पर सहयोग का आरोप लगाया है.

Advertisement
 युवक ने फांसी लगाकर दी जान युवक ने फांसी लगाकर दी जान

सिद्धार्थ गुप्ता

  • बांदा,
  • 09 जुलाई 2025,
  • अपडेटेड 11:17 AM IST

उत्तर प्रदेश के बांदा में एक अजीबोगरीब दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक 24 साल का युवक अपनी पत्नी से इतना परेशान हो गया कि उसने मानसिक तनाव में खौफनाक कदम उठा लिया. बताया जा रहा कि मृतक की पत्नी का किसी और से प्रेम प्रसंग चल रहा था, वो उसके साथ रफूचक्कर हो गयी थी और शादी कर ली. इससे दुखी होकर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया है और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

Advertisement

मामला अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के बल्लान गांव का है.जहां के रहने वाला संजय, दूसरे शहर में नौकरी करके परिवार चलाता था.पिता लल्लूराम ने बताया कि उसकी शादी 15 मई 2023 को हुई थी, शादी के बाद उसकी पत्नी यहीं यानी ससुराल में रही और लड़का मुम्बई चला गया था. वह उसे भी साथ ले गया.

उन्होंने आगे बताया कि बेटे की पत्नी का किसी से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लड़के ने समझाया लेकिन वह नहीं मानी. त्योहार में ये लोग मुम्बई से गांव लौटे ते पत्नी मायके गयी, बस वही से कथित तौर पर उस युवक के साथ भाग गयी और उसके साथ शादी करली. इस पूरे घटनाक्रम में बेटे की पत्नी के मायके वालों ने भी साथ दिया. पत्नी से परेशान और उसके भाग जाने से क्षुब्ध होकर बेटे ने खुदकुशी कर ली. हमने पुलिस में लिखित शिकायत की है, हम लड़के के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं.

Advertisement

 सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुचीं. उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया है. मृतक के परिजनों ने जो आरोप लगाए हैं, उसके सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी है, जिसमे केस दर्ज करके आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »