पेपर लीक का झांसा, UPI से वसूली... UPSTF ने SI परीक्षा ठगी गिरोह के आरोपी को दबोचा

यूपी एसटीएफ ने एसआई भर्ती परीक्षा का पेपर लीक कराने के नाम पर ठगी करने वाले आयुष बघेल को आगरा से गिरफ्तार किया है. आरोपी टेलीग्राम पर ‘UP SI UP POLICE-2026’ और ‘RESULT PANEL PVT TM’ चैनलों के जरिए परीक्षार्थियों को झांसा देता था. वह पीडीएफ एडिटर से फर्जी प्रश्नपत्र बनाकर उसका पहला पेज वायरल करता और यूपीआई व क्यूआर कोड के जरिए पैसे वसूलता था.

Advertisement
आरोपी आयुष बघेल गिरफ्तार.(Photo: santos k sarmaa/ITG) आरोपी आयुष बघेल गिरफ्तार.(Photo: santos k sarmaa/ITG)

संतोष शर्मा

  • लखनऊ,
  • 14 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:54 PM IST

लखनऊ में यूपी एसटीएफ (UPSTF) ने एसआई भर्ती परीक्षा का पेपर बेचने के नाम पर ठगी करने वाले एक जालसाज को गिरफ्तार किया है. आरोपी टेलीग्राम के जरिए परीक्षार्थियों को पेपर लीक कराने का झांसा देकर पैसे ऐंठ रहा था. एसटीएफ ने आयुष बघेल नामक आरोपी को आगरा से गिरफ्तार किया है.

जांच में सामने आया कि आयुष बघेल टेलीग्राम पर ‘UP SI UP POLICE-2026’ और ‘RESULT PANEL PVT TM’ जैसे चैनलों के माध्यम से अभ्यर्थियों को परीक्षा का पेपर उपलब्ध कराने का दावा करता था. इसी बहाने वह परीक्षार्थियों से मोटी रकम वसूलने का प्रयास करता था.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 1483 जगहों पर छापे, 24 FIR और 6 गिरफ्तारियां... LPG की कालाबाजारी पर लखनऊ में बड़ा एक्शन

फर्जी प्रश्न पत्र बनाकर करता था धोखाधड़ी

आरोपी पीडीएफ एडिटर का इस्तेमाल कर फर्जी प्रश्न पत्र तैयार करता था. अभ्यर्थियों का भरोसा जीतने के लिए वह उस कथित प्रश्न पत्र का पहला पेज टेलीग्राम चैनलों पर वायरल कर देता था, जिससे परीक्षार्थियों को लगता था कि पेपर असली है.

इसी तरीके से वह कई लोगों को अपने झांसे में लेकर उनसे पैसे ऐंठने की कोशिश करता था. एसटीएफ की जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर लगातार ऐसे चैनल चला रहा था.

UPI और QR कोड से वसूलता था पैसे

पुलिस के मुताबिक, आरोपी यूपीआई आईडी और क्यूआर कोड के जरिए अभ्यर्थियों से पैसे मंगवाता था. पकड़े जाने से बचने के लिए वह कमीशन देकर दूसरे लोगों के बैंक खातों का इस्तेमाल करता था, ताकि ठगी की रकम सीधे उसके खाते में न आए.

Advertisement

ठगी से प्राप्त रकम पहले दूसरे लोगों के खातों में जमा करवाई जाती थी. इसके बाद आरोपी अपना हिस्सा करीब 2000 रुपये के अमेजन कूपन के जरिए ले लेता था. फिलहाल एसटीएफ पूरे मामले की जांच कर रही है.

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement