Ram Mandir प्रतिष्ठा द्वादशी समारोह में क्या बोले सीएम योगी?
Posted by :- Nuruddin
अयोध्या धाम में प्रतिष्ठा द्वादशी समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए और संगठन में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए श्रीरामजन्मभूमि आंदोलन में प्रत्यक्ष और सक्रिय भूमिका निभाई थी. इसी कारण आज रामलला के भव्य मंदिर को देखकर उन्हें गर्व और आत्मिक आनंद की अनुभूति हो रही है.
सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या का नाम लेते ही शांति और मर्यादा का भाव आता है, क्योंकि यहां कभी युद्ध नहीं हुआ और कोई भी शत्रु इस भूमि के पराक्रम के सामने टिक नहीं पाया. लेकिन कुछ लोगों ने अपने निहित स्वार्थ, मजहबी जुनून और सत्ता के तुष्टिकरण की राजनीति के चलते इस पवित्र नगरी को उपद्रव और संघर्ष का केंद्र बना दिया था, जिसे अब इतिहास के सही मार्ग पर वापस लाया गया है.
सीएम योगी ने कहा, "पिछले 5 वर्ष में 45 करोड़ से अधिक श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे,जहां पहले कुछ लाख में लोग आते थे. 2017 के पहले न स्वच्छता थी, न बिजली थी, न कनेक्टिविटी थी, न सुरक्षा थी, कोई जय श्रीराम बोलता था तो उस पर लाठी जरूर पड़ जाती थी. गिरफ्तारियां हो जाती थी. आज देश मे जय श्रीराम बोलिए, अब तो भारत सरकार की योजना भी 'जी राम जी' के ही नाम पर आ गई, जो रोजगार की सबसे बड़ी स्कीम बनने जा रही है."