मुजफ्फरनगर में पार्सल फ्रॉड, डिलीवरी बॉय को लालच देकर उड़ाते थे सोने के सिक्के, 3 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर पुलिस ने पार्सल से सोना-चांदी चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है. आरोपी ऑनलाइन ऑर्डर कर डिलीवरी के दौरान पार्सल से सोना निकाल लेते थे. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर सोने के सिक्के, बिस्किट और मोबाइल बरामद किए हैं. गिरोह के दो सदस्य अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

Advertisement
सोना-चांदी चोरी करने वाला गैंग बेनकाब (Photo: Screengrab) सोना-चांदी चोरी करने वाला गैंग बेनकाब (Photo: Screengrab)

संदीप सैनी

  • मुजफ्फरनगर,
  • 14 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:30 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस ने कुरियर पार्सल से सोने-चांदी के सिक्के और बिस्कुट चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से दो सोने के सिक्के, दो सोने के बिस्किट और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं.

सोना-चांदी चोरी करने वाला गैंग बेनकाब

पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए सोने-चांदी के सिक्के और बिस्किट अलग-अलग शहरों और एड्रेस पर प्रीपेड ऑर्डर करता था. इसके बाद कुरियर डिलीवरी के दौरान डिलीवरी बॉय को ऑर्डर कैंसिल कराने के नाम पर लालच दिया जाता था. आरोपी डिलीवरी बॉय को ऑर्डर कैंसिल से मिलने वाले 1000 रुपये में से 500 देने की बात कहते थे और इसी दौरान पार्सल से सोने-चांदी के सिक्के और बिस्किट निकाल लेते थे.

Advertisement

मामले का खुलासा तब हुआ जब नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में एमएस वाटर मेलन कंपनी के सुपरवाइजर विनोद पाल ने शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में बताया गया कि ऑनलाइन कंपनी से सोने के सिक्के और बिस्किट के पांच पार्सल मंगाए गए थे लेकिन डिलीवरी के बाद पार्सल से सामान गायब मिला.

दो आरोपी फरार, कई राज्यों में वारदात की तैयारी में था गैंग

शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 318(4), 303(21) और 61(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की. जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सहावली कट के पास से तीन आरोपियों दिनेश, सूर्या और भूप सिंह को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस के मुताबिक यह राजस्थान का एक संगठित गिरोह है, जिसमें कुल पांच सदस्य शामिल हैं. गिरोह गरीब लोगों के नाम पर सिम कार्ड और सस्ते मोबाइल खरीदकर अलग-अलग नंबर से ऑर्डर करता था. इसके बाद रास्ते में ही डिलीवरी बॉय को रोककर पार्सल से सोना निकाल लिया जाता था और खाली पार्सल वापस भेज दिया जाता था.

Advertisement

पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरोह का नेटवर्क कई जिलों और राज्यों तक फैला हुआ था और आगे भी बड़े स्तर पर वारदात की तैयारी थी. फिलहाल गिरोह के दो सदस्य अशोक और हितेश फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement