ड्रम में पिता की 'आधी लाश', कार में भरकर बाकी के टुकड़े फेंक आया बेटा... खौफ में खून का घूंट पीकर रह गई बेटी

लखनऊ के आशियाना इलाके में एक बेटे ने अपने ही पिता की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात के बाद शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में छिपा दिया गया. गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने वाला बेटा ही हत्यारा निकला. पूछताछ में बयान बदलने के बाद सच सामने आया तो पुलिस भी सन्न रह गई. बहन को धमकाकर चुप कराया गया था.

Advertisement
पिता का मर्डर देखा, भाई के खौफ में खून का घूंट पीकर रह गई बेटी (Photo:itg) पिता का मर्डर देखा, भाई के खौफ में खून का घूंट पीकर रह गई बेटी (Photo:itg)

अंकित मिश्रा

  • लखनऊ ,
  • 24 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:02 AM IST

उत्तर प्रदेश में लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक घर के कमरे में रखे नीले ड्रम से वर्धमान पैथोलॉजी के मालिक मानवेंद्र सिंह का आधा कटा शव बरामद हुआ. 20 फरवरी से लापता मानवेंद्र की गुमशुदगी की रिपोर्ट उनके बेटे अक्षत ने खुद दर्ज कराई थी. लेकिन कुछ ही दिनों में कहानी ने ऐसा मोड़ लिया कि पुलिस भी हैरान रह गई.

Advertisement

'दिल्ली जा रहा हूं बोलकर गए थे पापा'

अक्षत ने पुलिस को बताया था कि 20 फरवरी की सुबह पिता ने उसे जगाकर कहा था कि वह दिल्ली जा रहे हैं और अगले दिन लौट आएंगे. इसके बाद उनके तीनों मोबाइल फोन बंद हो गए. आखिरी लोकेशन काकोरी में मिली, मगर मोबाइल बरामद नहीं हुआ. शक गहराया तो पुलिस ने बेटे से सख्ती से पूछताछ शुरू की.

भाई के सिर पर खून सवार देखकर डर गई थी बहन

पूछताछ में अक्षत पहले आत्महत्या की कहानी गढ़ता रहा. लेकिन सवालों के दबाव में उसने कबूल किया कि 20 फरवरी की सुबह करीब साढ़े चार बजे विवाद के दौरान उसने लाइसेंसी बंदूक से पिता के सिर में गोली मार दी. गोली लगते ही मानवेंद्र की मौके पर मौत हो गई. ये सब होते हुए देखा था अक्षत की छोटी बहन ने लेकिन भाई के सिर पर खून सवार देखकर और उसकी धमकी से वह बुरी तरह से डरे होने के चलते वह किसी से कुछ नहीं कह सकी.

Advertisement

आधी लाश ड्रम में, आधी फेंक आया टुकड़ों में 

हत्या के बाद अक्षत ने सबूत मिटाने की कोशिश की. उसने तीसरी मंजिल से शव को नीचे लाकर उसके टुकड़े किए. कुछ हिस्सों को कार से सदरौना इलाके में फेंक आया, जबकि बाकी अंग नीले ड्रम में भरकर घर में ही छिपा दिए. धड़ को भी ठिकाने लगाने की तैयारी थी, लेकिन इससे पहले पुलिस घर पहुंच गई.

खून के धब्बे, लुढ़का ड्रम और आधी लाश

सोमवार शाम पुलिस आरोपी को साथ लेकर घर पहुंची. कमरे का दरवाजा खुलते ही खून के धब्बे, लुढ़का ड्रम और अंदर बंद आधा शव देखकर हर कोई सन्न रह गया.

बहन को दी जान से मारने की धमकी

पुलिस के मुताबिक अक्षत ने अपनी बहन के सामने ही पिता को गोली मारी थी और किसी को बताने पर उसे भी मारने की धमकी दी. डर के कारण बहन चुप रही. हत्या के बाद कार की सफाई भी की गई थी.

परिवार और पड़ोसियों में सन्नाटा

मानवेंद्र मूल रूप से जालौन के रहने वाले थे. उनके पिता सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी हैं. पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है. परिवार में बेटा और 11वीं में पढ़ने वाली बेटी है. पड़ोसियों का कहना है कि अक्षत अक्सर पिता की बंदूक लेकर रौब दिखाता था. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है. सिर की बरामदगी के प्रयास जारी हैं और पूरे मामले की गहन पड़ताल की जा रही है.

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement