लखनऊ: जहां ढही इमारत, वहां प्रशासन ने लगा दिए DANGER के बैनर, इलाका सील

शनिवार को लखनऊ में इमारत ढहाने के समय एक बड़ा हादसा हो गया था. इमारत का बड़ा हिस्सा अचानक से नीचे गिर गया था. उस मलबे में कई गाड़ियां दब गई थीं. अब प्रशासन ने पूरे इलाके में डेंजर के बैनर लगा दिए हैं और उसे सील भी कर दिया है.

Advertisement
जहां ढही इमारत, वहां प्रशासन ने लगा दिए DANGER के बैनर जहां ढही इमारत, वहां प्रशासन ने लगा दिए DANGER के बैनर

संतोष शर्मा

  • लखनऊ,
  • 18 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 4:39 PM IST

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इमारत ढहाने के वक्त बड़ा हादसा हो गया था. हजरतगंज में याजदान बिल्डर की अलाया अपार्टमेंट में एक इमारत को ढहाने की प्रक्रिया को किया जा रहा था, लेकिन तभी बिल्डिंग का एक हिस्सा नीचे गिर गया और मलबे में कई गाड़ियां दबीं. अब लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने आसपास के इलाकों को सील कर दिया है और मौके पर डेंजर के बैनर भी लगा दिए गए हैं.

Advertisement

वहीं पहले जिस इमारत को मशीन के जरिए ढहाया जा रहा था, अब उसे मैनुअली ही गिराया जा रहा है. लोगों को भी सलाह दी गई है कि तोड़फोड़ का काम चलने तक बिल्डिंग के पास वाले रास्ते के बजाए दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करना है. कोई और बड़ा हादसा ना हो जाए, इसलिए प्रशासन ने मौके पर पीएसी बल भी तैनात कर दिया है. इस हादसे की बात करें तो लखनऊ विकास प्राधिकरण (Lucknow Development Authority) की टीम इमारत को गिरा रही थी, उसी दौरान अचानक बिल्डिंग का बड़ा हिस्सा गिर गया. इससे आसपास के मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं. इसके अलावा रास्ते में खड़ी गाड़ियां भी टूट गई.

इस घटना के बाद मौके पर पहुंचे लखनऊ विकास प्राधिकरण के VC ने कहा था कि मामले की जांच करवाई जाएगी. अब आगे से पूरी इमारत मैनुअली तोड़ी जाएगी. ध्वस्तीकरण मशीन से नहीं होगा. बताया जा रहा है कि इस इमारत को गिराने का ठेका 42 लाख रुपए में मुंबई की कंपनी को दिया गया था.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement