पुलिस के सामने बम से हमला! ताला विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, CCTV में कैद दबंगों का आतंक

यूपी के कौशांबी जिले में कमरे का ताला तोड़ने के विवाद में दबंगों ने पुलिस की मौजूदगी में बम से हमला कर दिया. पिपरी थाना क्षेत्र के लोधौर गांव की घटना CCTV में कैद हो गई. पीड़ित की तहरीर पर पंकज सिंह और कौशलेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है.

Advertisement
आरोपियों की तलाश जारी.(Photo: Screengrab) आरोपियों की तलाश जारी.(Photo: Screengrab)

अखिलेश कुमार

  • कौशांबी,
  • 25 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:38 PM IST

कौशांबी जिले में दबंगों के हौसले इतने बुलंद नजर आए कि पुलिस की मौजूदगी में ही बमबाजी कर दी गई. कमरे का ताला तोड़ने के विवाद में हुए इस हमले का पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटना पिपरी थाना क्षेत्र के लोधौर गांव की बताई जा रही है.

Advertisement

पीड़ित राज सिंह के अनुसार, 23 अप्रैल को सुबह करीब 10:30 बजे उन्होंने पुलिस को शिकायत दी कि उनके द्वारा बनवाए गए मिठाई लाल गुप्ता के कमरे का ताला पंकज सिंह और कौशलेंद्र सिंह ने जबरन तोड़ दिया. जब उन्होंने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने आक्रामक रुख अपना लिया.

यह भी पढ़ें: प्रेमी-प्रेमिका ने डंपर के आगे लगाई छलांग, दोनों की हुई मौत... कौशांबी में प्रेम कहानी का खौफनाक अंत

राज सिंह ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस की मौजूदगी में ही बम से हमला कर दिया. इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई और जान बचाने के लिए पीड़ित समेत पुलिसकर्मियों को भी वहां से भागना पड़ा.

CCTV में कैद बमबाजी

घटना का पूरा दृश्य सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है. फुटेज में देखा जा सकता है कि पहले पुलिस बाइक से मौके पर पहुंचती है. कुछ ही देर बाद दो लोग वहां खड़े दिखाई देते हैं, जिसके तुरंत बाद बम से हमला किया जाता है. धमाके के बाद वहां मौजूद लोग जान बचाने के लिए भागते नजर आते हैं.

Advertisement

देखें वीडियो...

पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने बमबाजी के बाद गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए. उन्होंने यह भी बताया कि आरोपियों के साथ पहले से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था और उन्हें अपनी जान का खतरा है.

पुलिस की कार्रवाई

पिपरी पुलिस ने पीड़ित राज सिंह की तहरीर पर पंकज सिंह और कौशलेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है.

मामले में सीओ चायल अभिषेक सिंह ने बताया कि रास्ते को लेकर पहले से विवाद चल रहा था. 23 अप्रैल को आरोपियों द्वारा बमबाजी की घटना को अंजाम दिया गया. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement