सड़क पर DJ और एम्बुलेंस में प्रसव! जाम में तड़पती महिला ने वाहन के अंदर ही दिया बच्चे को जन्म

कौशाम्बी जिले के सराय अकिल थाना क्षेत्र में डीजे और भीड़ के कारण एम्बुलेंस जाम में फंसने से गर्भवती महिला को वाहन के अंदर ही बच्चे को जन्म देना पड़ा. जाम खुलने के बाद जच्चा और बच्चा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सराय अकिल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों की हालत सामान्य और सुरक्षित बताई है.

Advertisement
एम्बुलेंस में ही गूंजी किलकारी.(Photo: Akhilesh Kumar/ITG) एम्बुलेंस में ही गूंजी किलकारी.(Photo: Akhilesh Kumar/ITG)

अखिलेश कुमार

  • कौशाम्बी,
  • 26 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:03 PM IST

कौशाम्बी जिले के सराय अकिल थाना क्षेत्र में देर रात एक हैरान करने वाली घटना सामने आई, जहां प्रसव पीड़ा से कराह रही गर्भवती महिला को अस्पताल ले जा रही एम्बुलेंस शादी समारोह में बज रहे डीजे और भीड़ के कारण लगे जाम में फंस गई. स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि महिला को समय रहते अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका और उसे एम्बुलेंस के अंदर ही बच्चे को जन्म देना पड़ा.

Advertisement

दरअसल, यह घटना सराय अकिल थाना क्षेत्र के कोटिया गांव की है. यहां की रहने वाली नंदिनी सेठ को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई. परिजनों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस सेवा को फोन किया, जिसके बाद एम्बुलेंस महिला को अस्पताल ले जाने के लिए रवाना हुई. लेकिन रास्ते में शादी समारोह के कारण तेज डीजे और भीड़ से लंबा जाम लग गया. इससे एम्बुलेंस बीच रास्ते में ही फंस गई.

यह भी पढ़ें: कौशाम्बी में प्रेमी के साथ भाग गई 3 बच्चों की मां, मासूमों को लेकर थाने पहुंचा पति

एम्बुलेंस स्टाफ और नर्स ने दिखाई सूझबूझ

जाम में फंसे होने के दौरान महिला की प्रसव पीड़ा अचानक तेज हो गई. हालात को देखते हुए एम्बुलेंस स्टाफ ने तुरंत इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी. सूचना मिलते ही नर्स कुमारी रबिता और अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौके पर पहुंचे और आवश्यक सुविधाओं के साथ एम्बुलेंस में ही प्रसव कराने की तैयारी शुरू की.

Advertisement

नर्स कुमारी रबिता ने बताया कि महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई थी और एम्बुलेंस जाम में फंसी हुई थी. जैसे ही सूचना मिली, स्वास्थ्य टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सभी जरूरी इंतजाम करते हुए एम्बुलेंस के अंदर ही सुरक्षित प्रसव कराया गया. कुछ ही देर में महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया.

जाम खुलने के बाद अस्पताल पहुंचाया गया

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सराय अकिल के अधीक्षक डॉ. ललित सिंह ने बताया कि रात करीब 9 बजे फकीराबाद चौराहे पर शादी समारोह के कारण भारी जाम लगा हुआ था. इसी दौरान कोटिया गांव से नंदिनी को 108 एम्बुलेंस से प्रसव के लिए लाया जा रहा था, लेकिन एम्बुलेंस जाम में फंस गई और महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ गई.

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल नर्सिंग स्टाफ को मौके पर भेजा गया, जिन्होंने एम्बुलेंस में ही प्रसव कराया. बाद में जाम खुलने पर जच्चा और बच्चा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सराय अकिल लाया गया, जहां दोनों का इलाज किया गया. डॉक्टरों के अनुसार, मां और बच्चा दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं और उनकी देखभाल की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement