'मैं तो जीजा के साथ भागी ही नहीं...' दामाद के साथ 10 महीने तक पति-पत्नी की तरह रहने वाली सास आई सामने

मैं तो जीजा के साथ भागी ही नहीं… कहकर अलीगढ़ की सास ने दामाद पर पलटवार किया है. 10 महीने तक पति-पत्नी की तरह साथ रहने के बाद अब विवाद बढ़ गया है. दामाद ने जहां 2 लाख और जेवर लेकर फरार होने का आरोप लगाया, वहीं सास का दावा है कि वह उसके चंगुल से बड़ी मुश्किल से छूटी हैं. उन्होंने कहा, अगर मैं गलत होती, तो खुद थाने क्यों आती ? मुझे बदनाम किया जा रहा है.

Advertisement
अलीगढ़ में अपने दामाद के साथ भागने वाली सास अब पुलिस के पास पहुंच गई है (Photo: ITG) अलीगढ़ में अपने दामाद के साथ भागने वाली सास अब पुलिस के पास पहुंच गई है (Photo: ITG)

शिवम सारस्वत

  • अलीगढ़ ,
  • 13 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:24 AM IST

अलीगढ़ की बहुचर्चित सास-दामाद कहानी अब एक नए मोड़ पर पहुंच गई है. जिस रिश्ते को लेकर पूरे इलाके में कानाफूसी, तंज और सवाल उठते रहे, उसी मामले में अब 10 महीने तक दामाद के साथ पति-पत्नी की तरह रहने वाली सास ने खुद सामने आकर अपनी बात रखी है. दामाद ने सास पर 2 लाख रुपये कैश और जेवर लेकर अपने बहनोई के साथ फरार होने का आरोप लगाया था. 

Advertisement

मैं भागी नहीं, मुझे फंसाया गया

थाने में महिला ने साफ कहा कि मैं किसी के साथ भागी नहीं हूं. मुझ पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वे पूरी तरह गलत हैं. उन्होंने दावा किया कि शुरुआत में सब कुछ सामान्य था, लेकिन एक महीने बाद हालात बदल गए. सास के मुताबिक, पहले महीने तक उसने (राहुल) मुझे ठीक-ठाक रखा. उसके बाद वह मुझे बंधक की तरह रखने लगा. मुझे कहीं आने-जाने नहीं देता था. यहां तक कि नशीली दवाइयां तक खिलाता था. यह भी आरोप लगाया कि उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया. सास का कहना है कि वह अपने साथ जो नकद और जेवर लेकर गई थीं, वह सब दामाद ने खर्च कर दिया. मेरा पूरा पैसा और जेवर उसने खा लिया. अब उल्टा मुझ पर ही आरोप लगा रहा है. 

Advertisement

मैं उसके चंगुल से छूटकर आई हूं

सास का कहना है कि वे बड़ी मुश्किल से वहां से निकल पाईं. मैं उसके चंगुल से छूटकर आई हूं. अब वह मुझे बदनाम कर रहा है. उनका दावा है कि वे न्याय चाहती हैं और चाहती हैं कि सच्चाई सामने आए. उन्होंने यह भी कहा कि उनके खिलाफ जो कहानी बनाई जा रही है, वह एकतरफा है. अगर मैं गलत होती, तो खुद थाने क्यों आती?

दामाद का आरोप क्या है?

इससे पहले दामाद राहुल ने आरोप लगाया था कि वह 2 लाख नकद और जेवर लेकर अपने बहनोई के साथ चली गईं. उसने दावा किया था कि वह खुद ठगा गया है और उसके साथ विश्वासघात हुआ है. राहुल का कहना है कि उसने उसको अपने साथ रखा, लेकिन बाद में वह उसे छोड़कर चली गईं. हालांकि, महिला इन आरोपों को सिरे से खारिज कर रही हैं. उनका कहना है कि बहनोई पर लगाए जा रहे आरोप भी निराधार हैं और उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है.

10 महीने का साथ, अब आरोप-प्रत्यारोप

स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों करीब 10 महीने तक साथ रहे. इस दौरान दोनों ने खुद को पति-पत्नी की तरह पेश किया. पड़ोसियों का कहना है कि वे किराए के मकान में साथ रह रहे थे और आम दंपती की तरह व्यवहार करते थे. अब सवाल यह है कि अगर सब कुछ सहमति से था, तो अचानक हालात क्यों बदले? क्या आर्थिक लेन-देन को लेकर विवाद हुआ? इस मामले में बेटी और अन्य परिवार के सदस्य फिलहाल सार्वजनिक तौर पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं. गांव और कस्बे में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.

Advertisement

बेटी की शादी के पहले ही भागी थी  

दरअसल, यह कहानी अलीगढ़ के मडराक इलाके से शुरू होती है. यहां रहने वाले एक परिवार में बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं. शादी की तारीख तय थी- 16 अप्रैल 2025... घर में जेवर, नकदी और रिश्तेदारों की आवाजाही शुरू हो चुकी थी. लेकिन शादी से ठीक 12 दिन पहले ऐसा घटनाक्रम हुआ, जिसने पूरे परिवार को सन्न कर दिया. परिजनों के अनुसार, लड़की की मां अनीता का अफेयर होने वाले दामाद राहुल से हो गया. फोन पर दोनों खूब बातें करते. दोनों की लव स्टोरी शुरू हो गई. परिवार को रिश्ता असहज लगने लगा. परिजनों ने कई बार आपत्ति भी जताई, मगर बातचीत बंद नहीं हुई.

आरोप है कि इसी बीच अप्रैल 2025 की शुरुआत में अनीता घर से कैश और जेवर लेकर राहुल के साथ चली गई. परिवार ने पुलिस से शिकायत की. पुलिस ने दोनों को बरामद कर थाने लाया. चूंकि दोनों बालिग थे, इसलिए महिला ने अपनी मर्जी से राहुल के साथ जाने की बात कही. इसके बाद दोनों साथ रहने लगे. दोनों बिहार के सीतामढ़ी जिले के एक गांव में जाकर रहने लगे थे. वहां राहुल फेरी लगाकर कपड़ा बेचने का काम कर रहा था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement