कर्नाटक के तुमकुर (Tumakuru, Karnataka ) में एक किसान अपने दोस्तों के साथ कार के शोरूम पहुंचा. वह अपने लिए ड्रीम कार खरीदने गया था. लेकिन कथित तौर पर उसके कपड़े देखकर सेल्समैन (Farmer SUV Showroom) ने उसे अपमानित कर भगा दिया. बस फिर क्या था, इसके बाद किसान ने जो किया उसे देखकर सेल्समैन की आंखें फटी की फटी रह गईं. रिपोर्ट के मुताबिक, ये घटना Chikkasandra Hobli में किसान केम्पेगौड़ा आरएल (Kempegowda RL) के साथ हुई, जब वो अपने दोस्तों के साथ महिंद्रा शोरूम (Mahindra Showroom) में एक SUV खरीदने गए थे. केम्पेगौड़ा पेशे से सुपारी किसान हैं. आइए जानते हैं पूरा किस्सा.