सूट-बूट-टाई पहन युवक बेच रहा गोलगप्पे, लोग बोले- करोड़पति बनेगा...

22 साल के युवक का सड़क किनारे ठेले पर गोलगप्पे बेचने का वीडियो सामने आया है. युवक के खास ड्रेस कोड की वजह से लोग उसे काफी पसंद कर रहे हैं.

Advertisement
ड्रेस कोड के कारण सुर्खियों में है ये युवक (फोटो- YouTube) ड्रेस कोड के कारण सुर्खियों में है ये युवक (फोटो- YouTube)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 12 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 12:08 PM IST
  • पंजाब का रहने वाला है युवक
  • सड़क किनारे चलाता है दुकान

सूट-बूट और टाई पहनकर ठेले पर गोलगप्पे बेचने वाला एक युवक सुर्खियां बटोर रहा है. इस 22 साल के युवक का सड़क के किनारे ठेले पर गोलगप्पे बेचने का वीडियो सामने आया है, जिसमें उसके ड्रेस कोड ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा. होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर चुके इस युवक की आइए जानते हैं पूरी कहानी...

YouTuber हैरी उप्पल (Harry Uppal) ने इस गोलगप्पे वेंडर का वीडियो शेयर किया है. जिसमें पंजाब के मोहाली का एक युवक ठेले पर चाट, गोलगप्पे और दही भल्ला आदि बेचते हुआ नजर आ रहा है. खास बात ये है कि युवक सूट-बूट में ये काम कर रहा है. उसका पहनावा किसी कॉर्पोरेट ऑफिस के कर्मचारी की तरह है. 

Advertisement

सफेद शर्ट, कोट-पैंट और टाई वाले इस गोलगप्पा वेंडर को देखकर लोग उसकी ओर अनायास ही आकर्षित हो जाते हैं. युवक की दुकान पर चार-पांच लोग और काम करते हैं. उनका पहनावा भी किसी बड़े होटल के शेफ या वेटर जैसा ही है.

YouTube पर हैरी उप्पल से बात करते हुए युवक ने बताया कि उसने होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की है. डिलीवरी बॉय के रूप में भी काम किया है. बाद में उसने अपनी सेविंग्स के पैसों से ये दुकान खोल ली. गोलगप्पे के ठेले को दो भाई मिलकर चलाते हैं. 

युवक ने बताया ठेले पर सूट पहनने का कारण

चाट-गोलगप्पे के ठेले पर काम करते समय सूट क्यों पहनते हो? इस सवाल के जवाब में युवक ने कहा- 'ये बस होटल मैनेजमेंट का साइन है यानी यह सिर्फ एक संकेत है कि मैंने होटल मैनेजमेंट किया है. मेरे पास इसकी डिग्री भी है और मैं चाहता हूं कि लोग इसके बारे में और हमारी कहानी को जानें.' 

Advertisement

अपने इस छोटे से बिजनेस के लिए युवक पिछले कई महीनों से कड़ी मेहनत कर रहा है, अब इसमें उसे कामयाबी भी हासिल हो रही है. 22 वर्षीय युवक का कहना है कि उसने परिवार से छिपकर ये काम शुरू किया, क्योंकि घरवालों को ये काम पसंद नहीं था.

हालांकि, अब इसी काम से उसे अच्छी-खासी कमाई हो रही है. YouTube पर 24 मार्च को पोस्ट किए गए सूट-बूट वाले गोलगप्पा वेंडर का ये वीडियो अब वायरल हो गया है. 

सोशल मीडिया पर युवक की खूब तारीफ हो रही है. एक यूजर ने लिखा कि ये यंग शेफ करोड़पति बनने की राह पर है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि कमाल कर दिया सरदार जी. तमाम यूजर्स ने इन दोनों भाइयों की मेहनत, लगन और जज्बे को सैल्यूट किया. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement