अपना ही यूरीन पीती है ये महिला... इस अजीबोगरीब आदत की बताई ये है वजह

दुनिया में तरह-तरह के लोग हैं, जो ऐसे अजीबोगरीब काम करते हैं, जिनके बारे में सुनकर आप हैरान रह जाएं. यहां हम एक ऐसी महिला की कहानी बताने जा रहे हैं, जो खुद का यूरीन पी जाती हैं और उसे अपनी त्वचा पर भी इस्तेमाल करती हैं.

Advertisement
इस अजीब वजह से अपना ही यूरीन पीती है ये महिला (Photo - Pixabay) इस अजीब वजह से अपना ही यूरीन पीती है ये महिला (Photo - Pixabay)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:51 PM IST

क्या कोई अपना यूरीन पी सकता है! यह सुनकर अजीब लग सकता है.. लेकिन, कुछ लोग ऐसा करते हैं. यहां हम एक ऐसी महिला की कहानी लेकर आए हैं, जो न सिर्फ अपनी यूरीन पीती हैं, बल्कि अपने चेहरे और त्वचा पर भी लगाती हैं. 

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, एक महिला प्रतिदिन अपना ही यूरीन पीती है और जो बचा जाता है उसका उपयोग अपनी त्वचा पर करती है. इस महिला के मुताबिक, यह एक ट्रीटमेंट पद्धति है. महिला का दावा है कि उसने अपने यूरीन का इस्तेमाल करके अपनी त्वचा में जबरदस्त बदलाव किया है. क्वींसलैंड के कुरांडा की रहने वाली इस महिला का नाम लूसी ऑरा है. लूसी  का दावा है कि इस थेरेपी को शुरू करने से पहले उनकी त्वचा धब्बेदार, सूजी हुई, तैलीय थी और उस पर मुंहासे, चकत्ते और कीड़े के काटने के निशान आसानी से पड़ जाते थे.

Advertisement

44 साल की लूसी ने  प्रतिदिन अपना ही यूरीन पीती हैं. और जो बच जाता है उसे अपने बालों और त्वचा पर लगाती है. लूसी ने कहा कि मैं लगभग हर दिन यही प्रक्रिया दोहराती हूं. मैं रोज एक बार अपना यूरीन पीती हूं. मैंने उससे अपने दांत भी साफ किए हैं और गरारे भी किए हैं. यह काफी फायदेमंद है.

यह भी पढ़ें: चर्चा में 10 बच्चों की सिंगल मदर... बोलीं - परेशान हूं, मगर आगे भी हो सकती हूं प्रेग्नेंट

लूसी ने कहा कि मैं इसका इस्तेमाल अपने कानों, नाक, आंखों में करती हूं.  जब मुझे शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने की ज़रूरत महसूस होती है, तो मैं दिन भर थोड़ी-थोड़ी मात्रा में अपनी यूरीन पीती हूं. लूसी ने दावा किया है कि इससे शरीर के जिस भी हिस्से में जरूरत होती है, वहां से विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं. 

Advertisement

लूसी ने बताया कि 2021 में पहली बार उसने इसका इस्तेमाल किया था. जब वह दो सुंदर, स्वस्थ दिखने वाली महिलाओं से मिलीं जिन्होंने उन्हें समझाया कि यह कैसे काम करता है. उनका कहना है कि उन्हें इसे आजमाने की प्रेरणा मिली और तब से वह इसे कर रही हैं. 

इस महिला के दावे में कितनी सच्चाई है, यह स्पष्ट नहीं है, न ही डेली स्टार की रिपोर्ट में महिला के इस दावे की पुष्टि की गई है. लेकिन,इतना जरूर है कि ये दावा या अनुभव काफी घिनौना और अजीब है. महिला का ये दाव भी अजीबोगरीब अनुभव की श्रेणी में आता है, जिसे सुनकर सिर चकरा जाए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement