अनाथ बच्ची को मिला एक साल पहले खोया हुआ टेडी बियर, रिएक्शन हो गया वायरल

इथोपिया के एक अनाथालय से गोद लिए जाने के बाद से बच्ची को एक टेडी बियर से विशेष लगाव हो गया था और वो उसी के साथ बड़ी हो रही थी. पिछले साल ग्लेशियर नेशनल पार्क में बच्ची ने टेडी बियर को खो दिया था. वो उसे एक निशान के पास भूल गई थी. बच्ची को लगा कि अब उसे अपना पसंदीदा टेडी बियर जीवन में कभी दोबोरा नहीं मिलेगा.

Advertisement
बच्ची का रिएक्शन हुआ वायरल बच्ची का रिएक्शन हुआ वायरल

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 2:18 PM IST
  • एक साल पहले खो गया था बच्ची का टेडी बियर
  • टेडी बियर वापस मिलने पर बच्ची का रिएक्शन हुआ वायरल

टेडी बियर बच्चों के सबसे पसंदीदा खिलौनों में से एक होता है और वो उसे देखते ही बेहद खुश हो जाते हैं. ऐसे में इथियोपिया के अनाथालय से गोद ली गई बच्ची का टेडी बियर बीते साल खो गया था. 

अब करीब एक साल बाद जब उसी बच्ची को उसका खोया हुआ टेडी बियर मिला तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उसका रिएक्शन अब लोगों का दिल जीत रहा है.

Advertisement

इथोपिया के एक अनाथालय से गोद लिए जाने के बाद से बच्ची को टेडी बियर से विशेष लगाव हो गया था और वो उसी के साथ बड़ी हो रही थी. पिछले साल ग्लेशियर नेशनल पार्क में बच्ची ने टेडी बियर को खो दिया था. वो उसे एक निशान के पास भूल गई थी. बच्ची को लगा कि अब उसे अपना पसंदीदा टेडी बियर जीवन में कभी दोबोरा नहीं मिलेगा.

सोशल मीडिया पर बच्ची के फेवरेट टेडी बियर का खो जाना चर्चा का विषय बन गया. इसके बाद उसी पार्क के एक रेंजर की तेज आंखों ने उसे ढूंढ निकाला. उसी दिन उसे बच्ची के एक पारिवारिक मित्र वहां पहुंचे थे जिसे टेडी बियर वापस दे दिया गया और वो एक बार फिर से 6 साल की बच्ची की हाथों में पहुंच गया.

उस बच्ची नाओमी के पिता बेन पास्कल और प्रेस्बिटेरियन चर्च के वरिष्ठ पादरी ने कहा कि बच्ची को वहीं टेडी बियर वापस मिलना एक खूबसूरत कहानी है. पार्क के इस पोस्ट को अब तक 12 हजार लाइक मिल चुके हैं और कई लोगों ने इस पूरी घटना को शेयर किया.

Advertisement

बता दें कि उस टेडी बियर से बच्ची को ज्यादा लगाव इसलिए भी था क्योंकि टेडी पहला उपहार था जिसे बेन और एडी पास्कल ने 2016 में उसे (बच्ची नाओमी) गोद लिए जाने से पहले भेजा था. वह टेडी को अपने साथ इथियोपिया, रवांडा, क्रोएशिया और ग्रीस की पारिवारिक यात्राओं पर भी साथ ले गई.

ये भी पढ़ें:


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement