बच्चों के दुख जानकर हुए इमोशनल, अनजान लोगों ने दिए 2 करोड़ से अधिक!

लोगों ने 4 बच्‍चों के लिए करोड़ों रुपए जुटा दिए. इन बच्‍चों ने महज कुछ ही महीनों में अपने मां-बाप को खो दिया था.

Advertisement
पैडरेग और एलीन क्लिफफोर्ड की कैंसर के कारण मौत हुई (Facebook) पैडरेग और एलीन क्लिफफोर्ड की कैंसर के कारण मौत हुई (Facebook)

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली ,
  • 24 मई 2022,
  • अपडेटेड 10:37 AM IST
  • 2021 में हुई थी मां की मौत
  • जनवरी 2022 में हुई पिता की मौत

चार भाइयों ने अपने माता-पिता को महज 6 महीनों के अंदर खो दिए. इन बच्‍चों की कहानी जानकर लोग इमोशनल हो गए. फिर, क्राउड फंडिंग के माध्‍यम से दरियादिल लोगों ने बच्‍चों की मदद की और करीब 2 करोड़ 85 लाख रुपए जुटा लिए. 

5 साल के कोनोर क्लिफफोर्ड, 8 साल के एंड्रयू, 14 साल के जैक और 21 साल के पैट्रिक के लिए उनके मां-बाप की मौत असहनीय थी. मदद कर रहे लोगों ने यह भी कहा कि बच्चों के दुख की भरपाई नहीं की जा सकती.

Advertisement

'द मिरर' की रिपोर्ट के मुताबिक, आयरलैंड के लोगों ने इन बच्‍चों के लिए पैसे जुटाने का काम शुरू किया. ताकि ये बच्‍चे उस घर में रह सकें, जहां वह पहले रह रहे थे. 

इन बच्‍चों की मां एलीन क्लिफफोर्ड की मौत अपने जन्‍मदिन से ठीक एक दिन पहले 28 अगस्‍त 2021 को हुई थी. वह स्‍टेज 4 के कैंसर से ग्रस्‍त पाई गई थीं.

इसके कुछ सप्‍ताह बाद ही उनके 46 साल के पति पैडरेग भी अस्‍वस्‍थ रहने लगे और उनमें भी कैंसर डिटेक्ट हुआ. इसके बाद जनवरी में उनकी भी मौत हो गई. 

इस पीड़ादायक कहानी सुनने के बाद कई लोगों का मन भावुक हो गया. फंड जुटाने वाले मैरी हायस ने बताया मिलटाउन (आयरलैंड) में रहने वाले कई लोगों को इस बात पर विश्‍वास नहीं हुआ कि इस तरह का कुछ हो सकता है. लेकिन, लोग आगे आए और इन बच्‍चों की यथासंभव मदद की. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement