दिल्ली: नशे में युवक ने की जबरदस्ती, युवती ने दोस्तों संग मिलकर कर दी हत्या

पोस्टमार्टम से पता चला कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी. पुलिस ने कहा कि जांच के बाद, एक 24 वर्षीय महिला को उसके भाई और एक दोस्त के साथ, कथित तौर पर उस व्यक्ति की हत्या करने और उसके शरीर को सड़क पर फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

Advertisement
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 16 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 3:58 PM IST
  • दिल्ली में खुला हत्या का राज, दोस्तों ने ही दिया था अंजाम
  • युवक ने की थी महिला से जबरदस्ती
  • महिला ने दोस्त और भाई संग मिलकर कर दी हत्या

दिल्ली पुलिस ने एक हत्या के मामले में महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को 11 सितंबर को उत्तरी दिल्ली के वज़ीराबाद में घर की सीढ़ियों के पास एक व्यक्ति का शव मिला था.

पोस्टमार्टम से पता चला कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी. पुलिस ने कहा कि जांच के बाद, एक 24 वर्षीय महिला को उसके भाई और एक दोस्त के साथ, कथित तौर पर उस व्यक्ति की हत्या करने और उसके शरीर को सड़क पर फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

Advertisement

घटना को लेकर पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की सहेली प्रिया और दो अन्य लोगों ने एक झगड़े के दौरान शास्त्री पार्क में अपने घर पर साहिल के साथ मारपीट की और उसका गला घोंट दिया था. आरोपियों के मुताबिक शराब के नशे में साहिल महिला से संबंध बनाना चाहता था.

जब उसे रोकने की कोशिश की, तो साहिल ने उसे सिगरेट से जला दिया. इस पर तीनों को गुस्सा आ गया और झगड़ा हो गया. पुलिस अधिकारी ने कहा कि तीनों ने उसके बाद बेल्ट से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी.

ये भी पढ़ें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »