Viral Video: CCD स्टाफ ने कॉक्रोच दिखाने पर कस्टमर को मारा थप्पड़

घटना जयपुर के हवामहल के पास स्थित सीसीडी की है. थप्पड़ मारने की घटना नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली के छात्र अर्पन वर्मा के साथ हुई.

Advertisement
सीसीडी स्टाफ जिस पर आरोप है सीसीडी स्टाफ जिस पर आरोप है

अभि‍षेक आनंद

  • नई दिल्ली,
  • 28 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 9:40 AM IST

सोशल मीडिया में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कथित तौर से सीसीडी स्टाफ को एक कस्टमर को कॉक्रोच दिखाने पर थप्पड़ मारते बताया गया है.

कस्टमर सीसीडी के फ्रीजर के भीतर मौजूद कॉक्रोच को अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर रहा था. वीडियो में दिखाया गया है कि इसी दौरान एक महिला सीसीडी स्टाफ उनके पास पहुंची और फिर थप्पड़ मार दिया.

Advertisement

एक ट्वीट के मुताबिक, घटना जयपुर के हवामहल के पास स्थित सीसीडी की है. नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली के छात्र अर्पन वर्मा के साथ हुई है.

दूसरे कस्टमर को भी काक्रोच के बारे में बताना शुरू किया

जब छात्र ने सीसीडी स्टाफ को कॉक्रोच के बारे में बताया तो स्टाफ ने बात अनसुनी करते हुए उसी फ्रिज से लोगों को फुड सर्व करना जारी रखा और कॉक्रोच को मेन्यू से ढंक दिया गया. इसके बाद छात्र ने दूसरे कस्टमर को भी काक्रोच के बारे में बताना शुरू कर दिया. इसके बाद सीसीडी स्टाफ

अर्पण के दोस्त निखिल आनंद सिंह ने ट्विटर पर लिखा है कि बाद में सीसीडी की महिला स्टाफ ने अर्पन पर हरैसमेंट का आरोप भी लगा दिया. निखिल ने मामले को उच्च अधिकारियों तक ले जाने की बात कही है. इससे जुड़े ट्विट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement