इंटरनेट सेंसेशन: बॉडीबिल्डिंग ने बनाया स्टार, फेसबुक पर साढ़े पांच हजार लोगों ने शेयर की फोटो

उम्र आठ साल और प्रशंसकों की फेहरिस्त में स्टार बॉडीबिल्डर फ्रैंक मेड्रैनो समेत पांच हजार से भी ज्यादा लोग. आयरलैंड में रहने वाला ब्रैंडन ब्लेक आज ऑनलाइन सेंसेशन बन चुका है. मेड्रैनो ने फेसबुक पर ब्रैंडन की एक तस्वीर शेयर की, जिसके बाद ना सिर्फ ये फोटो वायरल हुई बल्कि बालक भी रातों-रात मशहूर हो गया.

Advertisement
फेसबुक पर साझा की जा रही है ब्रैंडन ब्लेक की ये तस्वीर फेसबुक पर साझा की जा रही है ब्रैंडन ब्लेक की ये तस्वीर

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली,
  • 01 अप्रैल 2014,
  • अपडेटेड 12:27 PM IST

उम्र आठ साल और प्रशंसकों की फेहरिस्त में स्टार बॉडीबिल्डर समेत पांच हजार से भी ज्यादा लोग. आयरलैंड में रहने वाला ब्रैंडन ब्लेक आज ऑनलाइन सेंसेशन बन चुका है.

स्‍टार बॉडीबिल्‍डर फ्रैंक मेड्रैनो ने फेसबुक पर ब्रैंडन की तस्वीर शेयर की, जिसके बाद ना सिर्फ ये फोटो वायरल हुई बल्कि बालक भी रातों-रात मशहूर हो गया. मेड्रैनो को इस बच्चे की तस्वीर फेसबुक पर दिखी. जिस अंदाज में इस बच्चे ने पोज दिया है, ठीक उसी सिग्नेचर स्टाइल में मेड्रैनो की कई तस्‍वीरें इंटरनेट पर मौजूद हैं.

Advertisement

25 किलोग्राम का ये फिटनेस फ्रीक जिम्नास्टिक का शौकीन है. रेगुलर पुश-अप्स और संतुलित आहार की वजह से ब्रैंडन का ये शरीर इतना गठीला हो पाया है. ब्रैंडन के पिता फुटबॉल खिलाड़ी हैं. जाहिर है ब्रैंडन को फिटनेस की घुट्टी घर से ही मिली है. लेकिन जिम्नास्टिक का बुखार मेड्रैनो की देन है जिनके वीडियो देखकर ब्रैंडन उनकी बॉडीबिल्डिंग का कायल हो गया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement