झारखंड के एक आदिवासी गांव में सार्वजनिक तौर पर किस करने का एक कॉम्पीटिशन आयोजित किया गया. कई लोगों ने इसका विरोध किया है. भारतीय समाज में भले ही सबके सामने किस करना आम बात नहीं हो, लेकिन कई देशों में इसके उलट चलन है. किस कॉन्टेस्ट दुनिया के कई शहरों में आयोजित होते रहे हैं. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे किस के बारे में बता रहे हैं जो सबसे लंबे वक्त तक चला. उस कपल ने 58 घंटे 35 मिनट और 58 सेकंड तक एक दूसरे को किस किया. आइए जानते हैं पूरा मामला....
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में थाईलैंड के कपल के इस किस को दुनिया के सबसे लंबे किस की मान्यता दी गई है. बात 2013 की है. 12-14 फरवरी को यहां कॉन्टेस्ट आयोजित किया गया था. इसमें एक्काचाय तिरनरत और लकसाना तिरनरत विजेता बने थे. (फोटो में एक्काचाय और लकसाना)
थाईलैंड के पटाया में हुए इस इवेंट में कुल 9 कपल ने हिस्सा लिया था.
विजेता बनने वाले कपल एक्काचाय और लकसाना को कैश प्राइज और डायमंड रिंग दिया गया था.
खास बात ये थी कि एक्काचाय और लकसाना ने 2013 में अपने ही पिछले रिकॉर्ड को तोड़ा था. इससे पहले उन्होंने 2011 में 46 घंटे 24 मिनट 9 सेकंड का रिकॉर्ड बनाया था.
कॉन्टेस्ट में शामिल हुए एक कपल की उम्र 70 साल से भी अधिक थी.
तब एक्काचाय पेशे से सिक्योरिटी गार्ड थे और उनकी पत्नी हाउसवाइफ.
आपको बता दें कि कॉन्टेस्ट में लोगों को दो दिनों से भी ज्यादा वक्त तक खड़े रहना पड़ा और वे कभी भी ब्रेक नहीं ले सकते थे.
हालांकि, कैंडिडेट वाशरूम जा सकते थे, लेकिन किस करते हुए ही.
वहीं इससे भी पहले 2009 में जर्मनी के एक कपल ने 32 घंटे तक किस करने का रिकॉर्ड बनाया था.