Advertisement

ट्रेंडिंग

बच्चे सो रहे थे, नशे में बेसुध थी महिला, पति ने किया रेप

aajtak.in
  • 13 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 1:36 PM IST
  • 1/7

ब्रिटेन की एक 35 साल की महिला के पति को रेप का दोषी पाये जाने पर 7 साल जेल की सजा सुनाई गई है. उसने अपनी पत्नी का ही रेप किया. खबरों के मुताबिक, महिला जब बेहद नशे में बेसुध थी, बच्चे घर में सो रहे थे, तभी उसने रेप किया. आइए जानते हैं पूरा मामला....

  • 2/7

रेप के वक्त महिला बिल्कुल भी सोचने समझने की हालत में नहीं थी. सुबह वह जगी तो उसे लगा कि उसका रेप किया गया है.  घटना 2016 के 14 मई की है. इसके बाद उसने पति को बोला कि किसी ने उसका रेप किया है.

  • 3/7

पति ने उसे पुलिस के पास जाने को कहा. इसके बाद पुलिस जांच और डीएनए टेस्ट में यह साबित हुआ कि पति ने ही उसका रेप किया है.

Advertisement
  • 4/7

इंग्लैंड के रीडिंग, बर्कशायर की अदालत ने उसे दोषी करार दिया. डेली मेल में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, महिला एक बार में शराब पी और देर रात टाउन सेंटर के एक बेंच पर बैठ गई.

  • 5/7

इससे पहले दोनों में बहस हुई थी और पति एक दोस्त के भोज पर चला गया. महिला इसी के बाद बार में गई थी. बाद में किसी ने फोनकर पति को कहा कि महिला को ले जाए. तब रात के 2 बज रहे थे.

  • 6/7

पति ने यह स्वीकार किया कि पत्नी नशे की हालत में थी और उसे बोलने में भी दिक्कत हो रही थी. पति उसे लेकर घर आया और जब वह सहमति देने की स्थिति में नहीं थी, तब उसका रेप किया.

Advertisement
  • 7/7

महिला ने एक बयान में कहा है कि वह छली गई महसूस कर रही है, क्योंकि उसने जिस पर सबसे ज्यादा विश्वास किया, उसी ने धोखा दिया.

Advertisement
Advertisement