वेनेजुएला में आए आर्थिक संकट की वजह से लोगों की जिंदगी पर बुरा असर पड़ा है. हालत ये है कि कई लोग खुद के खाने के लिए भी पैसे नहीं कमा पा रहे हैं. ऐसे में दो ऐसे ट्रांससेक्शुअल महिलाओं की कहानी सामने आई है जो वेनेजुएला छोड़ दी और ब्राजील पहुंचकर सेक्स वर्क करने लगीं. आइए जानते हैं पूरा मामला...
23 साल की ट्रांससेक्शुअल कैमिला और वैलेरिया बताती हैं कि उन्होंने 9 महीने पहले देश छोड़ दिया. इसके बाद दोनों ब्राजील के रोरैमा राज्य के बोआ विस्ता में रह रही हैं. यहां दोनों सड़क किनारे कस्टमर का इंतजार करती दिखाई देती हैं.
कैमिला कहती हैं कि वह ट्रिक्स जानती हैं और इससे एक रात में 6400 रुपये तक कमा लेती है. इससे उन्हें खाने, रहने और दवा खरीदने के लिए पर्याप्त पैसे मिल जाते हैं. कैमिला ने कहा- वेनेजुएला में हालत इतनी खराब है कि मैं खुद का पेट नहीं भर पा रही थी.
आपको बता दें कि ब्राजील में सेक्स वर्क लीगल है. हालांकि, वेश्यालयों को चलाने की इजाजत नहीं दी जाती है.