Sovereign Gold Bond Scheme: सस्ता गोल्ड खरीदने का ऐसा गोल्डन चांस बार-बार नहीं आता. फिर एक बार सरकार की Sovereign Gold Bond Scheme लेकर आई है. सोना एक ग्राम खरीदिए या फिर 1 किलो आसानी से निवेश कीजिए और निश्चत रहिए. लेकिन पहले ये जान लीजिए कि ये स्कीम क्या है? ये रिजर्व बैंक की सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की नौंवी सीरीज है. इसमें सोने का भाव 4,786 रुपये प्रति ग्राम रखा गया है. जो आठवीं सीरीज के ईश्यू प्राइज् से भी 5000 रुपये कम है. अगर ये बॉन्ड डिजिटल तरीके से खरीदा जाता है तो 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट भी मिलेगी और खरीदने के लिए आपके पास 14 जनवरी तक का समय है.