भोजपुरी के हिट एक्टर खेसारी लाल यादव बेहतरीन परफॉर्मर हैं. वह मल्टी टैलेंटेड भी हैं. एक्टिंग, गाना हो या डांस हर फील्ड में खेसारी लाल यादव माहिर हैं. खेसारी का गाना 'भतार ब मउगा' यूट्यूब पर काफी वायरल हो रहा है. इस गाने को अबतक 31 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. गाने में आपको खेसारी लाल यादव का अलग ही अवतार दिखेगा. वह महिला के रूप में नजर आ रहे हैं और स्टेज पर धमाकेदार डांस भी कर रहे हैं. इस गाने में अक्षरा सिंह भी हैं जो ऑडियंस में बैठकर खेसारी की परफॉर्मेंस को एन्जॉय कर रही हैं.