Delhi Famous Street Food Places: अगर आप खाने के शौकीन हैं और नई-नई जगहों का स्वाद चखना पसंद करते हैं तो दिल्ली आपके लिए किसी जन्नत से कम नहीं है. यहां आपको हर तरह का स्वाद चखने को मिल जाता है, चाहे वह देसी स्ट्रीट फूड हो या फिर किसी रेस्टोरेंट का खास व्यंजन. शहर के अलग-अलग इलाकों में ऐसी कई फूड डेस्टिनेशन हैं, जहां लोग खास तौर पर खाने का मजा लेने पहुंचते हैं. अगर आप भी इस वीकेंड कुछ अलग और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो दिल्ली की इन मशहूर जगहों पर जा सकते हैं.
चांदनी चौक
दिल्ली का चांदनी चौक खाने के शौकीन लोगों को फेवरेट है. यहां की गलियों में आपको पराठे, चाट, जलेबी और कई तरह के स्ट्रीट फूड का असली स्वाद मिलता है. खासकर पराठे वाली गली में मिलने वाले अलग-अलग तरह के पराठे लोगों को बहुत पसंद आते हैं.
मजनू का टीला
दिल्ली में स्ट्रीट फूड की बात हो और मजनू का टीला का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. यह जगह तिब्बती और कोरियन खाने के लिए जानी जाती है. यहां के मोमोज और थुकपा लोगों को खूब पसंद आते हैं.
कनाट प्लेस
अगर आप मॉडर्न कैफे और अलग-अलग तरह के खाने का मजा लेना चाहते हैं तो कनाट प्लेस आपके लिए बेहतर ऑप्शन है. यहां आपको कई अच्छे कैफे और रेस्टोरेंट मिल जाएंगे, जहां आप दोस्तों के साथ बैठकर आराम से खाना और बातचीत का लुफ्त उठा सकते हैं.
दिल्ली हाट
अगर आप अलग-अलग राज्यों के खाने का स्वाद लेना चाहते हैं तो दिल्ली हाट आपके लिए बेस्ट है. यहां नागालैंड, राजस्थान, कश्मीर और साउथ इंडिया तक के स्वादिष्ट व्यंजन आपको खाने को मिल जाएंगे. यहां आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ वीकेंड पर आ सकते हैं.
जामा मस्जिद एरिया (पुरानी दिल्ली)
जामा मस्जिद एरिया अपने लाजवाब स्ट्रीट फूड के लिए काफी मशहूर है. यहां आपको कबाब, बिरयानी, नहारी और कई तरह के मुगलई व्यंजन चखने को मिल जाएंगे. आप यहां वीकेंड पर अपने परिवार या दोस्तों के साथ जाकर टेस्टी खाने का आनंद ले सकते हैं.
तो अगर आप भी इस वीकेंड कहीं घूमने का सोच रहे हैं और खाने के शौकीन हैं तो इन जगहों पर जाना न भूलें.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क