फ्रिज खरीदते समय एक गलती पड़ेगी भारी, बिजली बिल से लेकर मेंटेनेंस तक में लग जाएगा डबल पैसा

फ्रिज खरीदते समय ज्यादातर लोग गलती कर देते हैं. खरीदने के दौरान की गई छोटी सी गलती की कीमत उन्हें लंबे समय तक चुकानी पड़ती है. क्योंकि फ्रिज 24/7 चलने वाला होम अप्लायंस है, इसलिए इसे खरीदते समय आपको कुछ बातें ध्यान में रखनी होंगी.

Advertisement
How to chose best fridge (Photo: ITG) How to chose best fridge (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:08 PM IST

गर्मी बढ़ने के साथ ही घर में नया फ्रिज खरीदने की प्लानिंग भी शुरू हो जाती है. लेकिन बाजार में इतने सारे विकल्प मौजूद हैं कि अक्सर लोग कंफ्यूज हो जाते हैं कि Single Door लें, Double Door या फिर Side-by-Side Refrigerator.

कई बार सही जानकारी न होने की वजह से लोग ऐसा फ्रिज खरीद लेते हैं जो उनके परिवार की जरूरतों के हिसाब से सही नहीं होता. अगर आप भी नया फ्रिज खरीदने की सोच रहे हैं, तो फैमिली साइज, कैपेसिटी, इन्वर्टर कंप्रेसर और बिजली खर्च जैसी कुछ जरूरी बातों को समझना बेहद जरूरी है.

Advertisement

फैमिली साइज के हिसाब से कितनी कैपेसिटी वाला फ्रिज लें?

फ्रिज खरीदते समय सबसे पहले परिवार के लोगों की संख्या को ध्यान में रखना चाहिए. गलत कैपेसिटी वाला फ्रिज लेने से या तो जगह कम पड़ जाती है या फिर बिजली का खर्च बेवजह बढ़ जाता है.

यह भी पढ़ें: 6 हजार से कम में मिल रहे ये दमदार Air Coolers, गर्मी में AC जैसी मिलेगी ठंडक

आम तौर पर 1 से 2 लोगों के लिए 180 से 220 लीटर का Single Door Refrigerator पर्याप्त रहता है. वहीं 3 से 4 लोगों वाले परिवार के लिए 240 से 350 लीटर का Double Door Refrigerator बेहतर विकल्प माना जाता है.

अगर परिवार में 5 या उससे ज्यादा लोग हैं, तो 400 लीटर या उससे ज्यादा कैपेसिटी वाला Side-by-Side Refrigerator ज्यादा सही रहता है. अगर घर में ज्यादा स्टोरेज की जरूरत रहती है या आप हफ्ते भर का सामान एक साथ रखते हैं, तो बड़ी कैपेसिटी वाला फ्रिज ज्यादा उपयोगी साबित होता है.

Advertisement

Single Door, Double Door या Side-by-Side: फर्क क्या है?

Single Door Refrigerator सबसे किफायती विकल्प माना जाता है. छोटे परिवार या बैचलर्स के लिए यह सही रहता है. इसमें फ्रीजर ऊपर होता है और बिजली की खपत भी कम होती है.

यह भी पढ़ें: सर्दियों के बाद पहली बार ऑन करने जा रहे हैं AC? तो पहले करा लें ये काम

Double Door Refrigerator मिड-साइज फैमिली के लिए सबसे ज्यादा खरीदा जाने वाला फ्रिज है. इसमें अलग फ्रीजर सेक्शन मिलता है और फ्रॉस्ट-फ्री टेक्नोलॉजी भी दी जाती है, जिससे बार-बार बर्फ हटाने की जरूरत नहीं पड़ती.

Side-by-Side Refrigerator बड़े परिवारों या ज्यादा स्टोरेज की जरूरत वाले लोगों के लिए होता है. इसमें दोनों तरफ दरवाजे होते हैं और कई बार वॉटर डिस्पेंसर, आइस मेकर और स्मार्ट फीचर्स भी मिलते हैं.

Inverter Compressor क्यों जरूरी है?

आजकल ज्यादातर नए फ्रिज में इन्वर्टर कंप्रेसर दिया जाता है. यह कंप्रेसर जरूरत के हिसाब से अपनी स्पीड कम-ज्यादा करता है. इससे बिजली की खपत कम होती है, फ्रिज कम आवाज करता है और कंप्रेसर की लाइफ भी ज्यादा होती है. अगर आप लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए फ्रिज खरीद रहे हैं, तो इन्वर्टर कंप्रेसर वाला मॉडल चुनना बेहतर रहता है.

बिजली खर्च कितना आता है?

Advertisement

फ्रिज 24 घंटे चलने वाला अप्लायंस है, इसलिए पावर कंजम्प्शन पर ध्यान देना जरूरी है. 3 Star Refrigerator में बिजली की खपत थोड़ी ज्यादा होती है. वहीं 4 Star या 5 Star Refrigerator ज्यादा बिजली बचाने में मदद करते हैं.

अगर फ्रिज रोजाना लंबे समय तक इस्तेमाल होना है, तो 5 Star मॉडल लेने से बिजली बिल कम रखने में मदद मिल सकती है. सही जानकारी के साथ फ्रिज खरीदेंगे तो पैसे भी बचेंगे और सालों तक बिना परेशानी के इस्तेमाल भी कर पाएंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement