Realme ने भारत में न्यू 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. इसका नाम Realme P4 Lite 5G है. यह एक बजट फोन है, जिसकी शुरुआती कीमत 12,999 रुपये है. इस हैंडसेट में 7000mAh की बैटरी दी गई और 144Hz का रिफ्रेश रेट्स डिस्प्ले दिया गया है.
रियलमी के इस हैंडसेट में MediaTek Dimensity चिपसेट दिया गया है. इसमें कूलिंग चैम्बर और डायनेमिक रैम का ऑप्शन दिया गया है. आइए इसके फीचर्स के बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Realme P4 Lite 5G के स्पेसिफिकेशन्स
Realme P4 Lite 5G में 6.8-inch का HD+ IPS LCD स्क्रीन दिया गया है. इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट्स दिया गया है, जिसमें 900Nits की पीक ब्राइटनेस मिलती है.
Realme P4 Lite 5G का प्रोसेसर
रियलमी के इस हैंडसेट में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 6nm चिपसेट का यूज किया गया है. इसमें 4GB/6GB LPDDR4X RAM के ऑप्शन मिलते हैं. वहीं स्टोरेज के भी दो ऑप्शन मिलते हैं, जो 64GB / 128GB (UFS 2.2) स्टोरेज ऑप्शन हैं.
यह भी पढ़ें: Realme 16 Pro+ 5G Review: 200MP कैमरे वाला स्टाइलिश फोन, परफॉर्मेंस में मार पाएगा बाजी?
Realme P4 Lite 5G कैमरा सेटअप
Realme P4 Lite 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 13MP का प्राइमरी कैमरा लेंस है, जो f/2.2 अपर्चर कैमरा दिया गया है. इसमें सेकेंड कैमरा दिया गया. सेल्फी के लिए 5MP का कैमरा सेटअप दिया गया है.
Realme P4 Lite 5G की बैटरी और चार्जर
Realme P4 Lite 5G में 7000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 15W का फास्ट चार्जर दिया गया है. इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया दगया है.
यह एक अफोर्डेबल हैंडसेट है और इस सेगमेंट में और भी कई स्मार्टफोन है, जिसमें रियलमी, सैमसंग और वीवो के नाम शामिल हैं. हालांकि रियलमी भारतीय यूजर्स के पास अपनी जगह बना पाएगा या नहीं, वो तो आने वाले दिनों में ही पता चलेगा.
aajtak.in