'Free' में देखें मूवीज और वेब-सीरीज, ये टॉप OTT ऐप्स आएंगे काम, नहीं लेना होगा सब्सक्रिप्शन

Free OTT Apps: आप फ्री में भी मूवी या वेब-सीरीज देख सकते हैं. इसके लिए आपको कोई चार्ज देने की जरूरत नहीं है. यहां पर ऐसे ही OTT ऐप्स के बारे में बता रहे हैं जिन पर आप फ्री मूवी या वेब-सीरीज देख सकते हैं. यानी आपको इसके लिए कोई चार्ज देने की जरूरत नहीं है.

Advertisement
plex के ऐप या वेबसाइट को किया जा सकता है यूज plex के ऐप या वेबसाइट को किया जा सकता है यूज

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 5:36 PM IST

OTT ऐप्स का चलन काफी तेजी से बढ़ा है. इसके लिए लोग OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी लेते हैं. लेकिन, आप फ्री में भी Movies और TV Shows देख सकते हैं. कई ऐप्स और वेबसाइट्स इसकी सुविधा देते हैं. यहां पर आपको ऐसे ही ऐप्स और वेबसाइट्स के बारे में बता रहे हैं. 

MX Player

MX Player को ऑफलाइन वीडियो प्लेयर के तौर पर लॉन्च किया गया था. अब ये 12 भाषाओं में कंटेंट ऑफर करता है. इसमें MX Originals और फीचर शोज जैसे Cheesecake, Queen और Pandu को आप देख सकते हैं. इसके अलावा भी इसके कई शोज हिट हुए हैं. 

Advertisement

Tubi

Tubi को आप गूगल प्ले स्टोर या ऐपल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. ये फ्री कंटेंट स्ट्रीमिंग सर्विस देती है. ये हॉलीवुड मूवी पसंद करने वालों के लिए काफी अच्छा है. इससे आप इंग्लिश मूवी और टीवी शोज को HD क्वालिटी में देख सकते हैं. हालांकि, आपको इस पर एड्स देखने को मिलेंगे. 

Plex

Plex को भी गूगल प्ले स्टोर या ऐपल ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है. इस स्ट्रीमिंग सर्विस से यूजर्स मूवी और टीवी शोज के अलावा 200 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स को भी फ्री में देख सकते हैं. इसमें आपको हिंदी कंटेंट भी मिल जाएंगे. 

Voot

Voot Colors और MTV के कई शोज ऑफर करता है. इस आप मूवीज को भी फ्री में देख सकते हैं. हालांकि, इसमें एड्स भी देखने को मिलेंगे. ज्यादा प्रीमियम कंटेंट के एक्सेस के लिए आप Voot Select का सब्सक्रिप्शन खरीद सकते हैं. 

Advertisement

JioCinema

सभी जियो यूजर्स मूवीज और टीवी सीरीज को JioCinema ऐप के जरिए फ्री में स्ट्रीम कर सकते हैं. ये हिन्दी समेत कई भाषाओं में कंटेंट देता है. आप इसके जरिए लाइव टीवी चैनल्स भी देख सकते हैं. इसके लिए आपके पास जियो का रिचार्ज होना जरूरी है. 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement