एंड्रॉयड फोन में iPhone वाला यूनिक फीचर, भारत में कल लॉन्च होगा iQOO 15R

iQOO 15R स्मार्टफोन भारत में कल लॉन्च होगा, जिसमें एक यूनिक फीचर मिलेगा. इसका नाम वन टैप है, जिसकी मदद से कॉन्टैक्ट, फोटो और वीडियो आदि को शेयर किया जा सकेगा. iPhone में भी यह फीचर मिलता है.

Advertisement
iQOO 15R में मिलेगा वन-टैप फीचर. (Photo: IQOO) iQOO 15R में मिलेगा वन-टैप फीचर. (Photo: IQOO)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 23 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:05 AM IST

iQOO भारत में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है, जिसका नाम iQOO 15R होगा. यह हैंडसेट iQOO 15 सीरीज का सबसे सस्ता हैंडसेट होगा. कंपनी पहले ही बता चुकी है कि यह फोन भारत में 24 फरवरी को लॉन्च होगा. इसमें वन-टैप ट्रांसफर फीचर मिलेगा, जैसे iPhone में पहले से मिलता है. 

वन-टैप ट्रांसफर फीचर की मदद से दो हैंडसेट को ऊपर की तरफ टच करना होता है, जैसे फोटो में दिखाया गया है. इसके बाद कॉन्टैक्ट, फोटो और मीडिया आदि को शेयर किया जा सकता है. iQOO 15R का फीचर एंड्रॉयड और iPhone दोनों पर सपोर्ट करेगा. 

Advertisement

iQOO 15R के कई फीचर्स कंफर्म 

iQOO 15R स्मार्टफोन के कई फीचर्स कंफर्म हो चुके हैं कि इसमें 144Hz AMOLED मिलेगा. स्ट्रांग कनेक्टिविटी के लिए  Bluetooth 6 और Wi-Fi 7  का यूज किया है. इसमें अल्ट्रासोनिक 3D फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है. 

यह भी पढ़ें: हर हाथ में स्मार्टफोन, हर जगह क्रिएटर, इंडिया की Creator Economy कितनी बड़ी हो चुकी है, जानें

ऑफिशियल पोर्टल पर लिस्ट कई फीचर्स 

iQOO ने ऑफिशियल पोर्टल पर अपकमिंग हैंडसेट के लिए एक माइक्रोसाइट लाइव की है. यहां हैंडसेट की परफॉर्मेंस और कई डिटेल्स को शेयर किया है. इसमें तीन तरह की चिप का यूज होगा. पहला Snapdragon 8 Gen 5, दूसरा Q2 सुपरकंप्यूटिंग चिप और नेटवर्क बेहतर करने के लिए चिपसेट. 

माइक्रोसाइट पर तैयार की गई डिटेल्स में बताया है कि इसमें फ्लैगशिप लेवल की परफॉर्मेंस मिलेगी. AnTuTu पर iQOO 15R ने 3.5 मिलियन स्कोर हासिल किया है. 

Advertisement

गेमिंग परफॉर्मेंस को बेहतर और उसको मेंटेन करने के लिए 65K IceCore वीसी कूलिंग सिस्टम दिया गया है. यह सिस्टम सिर्फ 10 मिनट में 15 डिग्री सेल्सियस तक टेम्प्रेचर को डाउन कर सकता है. 

यह भी पढ़ें: लड़के के मुंह में फटी स्मार्टफोन की बैटरी, कहीं आप भी तो नहीं करते हैं ये गलती

7600mAh की बैटरी वाला सबसे सस्ता स्लिम हैंडसेट 

iQOO 15R स्मार्टफोन को 7600mAh की बैटरी दी गई है. कंपनी का दावा है कि इस बैटरी कैपिसिटी के साथ आने वाला यह सबसे स्लिम  हैंडसेट होगा. इसमें 100W Flash चार्ज मिलेगा. iQOO 15R के साथ 4 साल तक OS अपडेट मिलेगा और 6 साल के लिए सिक्योरिटी अपडेट दिया जाएगा.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement