Dating Apps यूज करने वाले सावधान! स्कैमर्स बना रहे हैं निशाना, एक गलती से हो जाएगा लाखों का नुकसान

Bumble और Tinder जैसे पॉपुलर डेटिंग ऐप्स के जरिए स्कैम किया जा रहा है. ये स्कैम क्रिप्टोकरेंसी को लेकर किया जा रहा है. इससे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है.

Advertisement
Online Dating Apps Scam Online Dating Apps Scam

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 6:53 PM IST
  • डेटिंग ऐप्स के जरिए किया जा रहा है स्कैम
  • जानें कैसे बनाया जाता है निशाना

अगर आप भी डेटिंग ऐप्स यूज करते हैं तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत है. स्कैमर्स यूजर्स को Bumble और Tinder जैसे पॉपुलर डेटिंग ऐप्स के जरिए टारगेट कर रहे हैं. इसको लेकर साइबर सिक्योरिटी फर्म Sophos ने चेतावनी जारी की है. 

Sophos के अनुसार, इसमें यूजर्स से फेक प्रॉफिट टैक्स के नाम पर हजारों रुपये ठगे जा रहे हैं. इस इंटरनेशन क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिग स्कैम को सिक्योरिटी फर्म ने CryptoRom नाम दिया है. इसके जरिए दुनियाभर के लोगों को टारगेट किया जा रहा है. 

Advertisement

एक केस में विक्टिम से फेक क्रिप्टो ट्रेडिग स्कीम में लगे 1 मिलियन डॉलर को एक्सेस करने के लिए 625,000 डॉलर की मांग की जा रही थी. इसको लेकर उसे ऑनलाइन डेटिंग प्लेटफॉर्म पर मिले एक व्यक्ति ने सजेस्ट किया था. 

उनके ऑनलाइन डेटिंग फ्रेंड ने ये भी बताया कि वो अपने 4 मिलियन डॉलर को निकालने लिए अपने पैसे भी लगाए थे. स्कैमर्स के अनुसार इनवेस्टमेंट से 3.13 मिलियन डॉलर का फायदा हुआ और इस वजह से उसपर 20 परसेंट का प्रॉफिट टैक्स (6,25,000 डॉलर) लगेगा अगर वो अपने अकाउंट को एक्सेस करना चाहते हैं. 

ये भी पढ़ें:- Online Fraud में कट गए बैंक अकाउंट से पैसे? ये है वापस पाने का तरीका

Sophos की रिपोर्ट में बताया गया है कि इन केस में सच्चाई ये होती है कि ना ही को-इनवेस्टमेंट ना ही प्रॉफिट रियल होते हैं. ऑनलाइन डेटिंग वाले फ्रेंड भी ऐसे स्कैम के हिस्से होते हैं. जब फेक ट्रेडिग स्कीम से  इनवेस्टमेंट को निकालने की कोशिश विक्टिम करते हैं तो उनका अकाउंट फ्रिज कर दिया जाता है. 

Advertisement

इसके बाद अकाउंट के एक्सेस के लिए फेक प्रॉफिट टैक्स के नाम पर हजारों डॉलर चार्ज किए जाते हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि CryptoRom स्कैम रोमांस पर बेस्ड फाइनेंशियल फ्रॉड है जिसमें सोशल इंजीनियरिंग का यूज किया जाता है.

इस स्कैम में पहले स्कैमर फेक प्रोफाइल बनाकर डेटिंग साइट्स के जरिए टारगेट को अट्रैक्ट करते हैं फिर फेक क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिग ऐप को उनके डिवाइस में इंस्टॉल करवा देते हैं. कई बार स्कैमर सीधे मैसेज या वॉट्सऐप के जरिए भी टारगेट से कॉन्टैक्ट करने की कोशिश करते हैं. फिर वो फेक प्रॉफिट दिखाकर अकाउंट से उसे निकालने के लिए फेक प्रॉफिट टैक्स की मांग करते हैं. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement