भारत में त्योहारों का सीजन चल रहा है. लोग अपने लिए और दोस्तों रिश्तेदारों को गिफ्ट करने के लिए कई आइटम्स खरीद रहे हैं. अगर आप इस दिवाली नए ईयरबड्स खरीदने की सोच रहे हैं. तो हम यहां आपको 2,000 रुपये के अंदर मिलने वाले कुछ बेस्ट ईयरबड्स के बारे में बताने जा रहे हैं.
BOAT Airdopes 431
कंपनी की वेबसाइट पर इन ईयरबड्स की मौजूदा कीमत 1,999 रुपये है. इन बड्स में 7mm के ड्राइवर्स दिए गए हैं. इन्हें सिंगल चार्ज में 3.5 घंटे तक चलाया जा सकता है. इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ V5.0 का सपोर्ट दिया गया है.
Noise Buds VS303
इस डिवाइस की कंपनी की वेबसाइट से फिलहाल 1,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. इसमें टच कंट्रोल्स, 24 घंटे तक की बैटरी, 13mm ड्राइवर्स, टाइप-सी चार्जिंग सपोर्ट और ब्लूटूथ V5.0 का सपोर्ट देखने को मिलता है.
Realme Buds Q
कंपनी की वेबसाइट से फिलहाल इस डिवाइस को 1,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. ये डिवाइस 20 घंटे की बैटरी, टच कंट्रोल्स, 10mm लार्ज ड्राइवर्स, ब्लूटूथ V5.0 और सुपर लो लेटेंसी गेमिंग मोड फीचर्स के साथ आती है.
Boult Audio Encore
इस डिवाइस को कंपनी की वेबसाइट से 1,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. ये डिवाइस एनवायरमेंटल नॉयज कैंसिलेशन, क्वॉड माइक्स, 36 घंटे तक की बैटरी, टच कंट्रोल्स और माइक्रो वूफर्स जैसे फीचर्स के साथ आती है.
Noise Air Buds+
इस डिवाइस को Amazon से 1,799 रुपये में खरीदा जा सकता है. ये डिवाइस 20 घंटे तक की बैटरी, टच कंट्रोल्स, इंस्टाचार्ज टेक्नोलॉजी, हाइपरसिंक टेक्नोलॉजी और IPX4 वाटर रेसिस्टेंस जैसे फीचर्स के साथ आती है.
aajtak.in