सावधान! आप भी ऐसे चार्ज करते हैं मोबाइल? हो जाएगा भारी नुकसान, पुलिस ने जारी किया अलर्ट

फोन चार्जिंग को लेकर पुलिस ने चेतावनी दी है. अगर आप भी पब्लिक प्लेस में मोबाइल फोन को चार्ज करते हैं तो आप स्कैम का शिकार हो सकते हैं. स्कैमर्स आपके फोन में मैलवेयर इंस्टॉल कर पर्सनल जानकारी चोरी कर सकते हैं. इसका इस्तेमाल करके आपको फाइनेंशियल फ्रॉड का शिकार बनाया जा सकता है.

Advertisement
पब्लिक प्लेस में फोन चार्ज करना पड़ेगा महंगा पब्लिक प्लेस में फोन चार्ज करना पड़ेगा महंगा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 1:07 PM IST

Mobile Phones हमारी लाइफ का काफी जरूरी हिस्सा बन गया है. इसका यूज ज्यादातर कामों में होने लगा है. इससे हमारे काम काफी आसान हो जाते हैं. लेकिन, इसकी वजह से कई बार लोगों को नुकसान भी उठाना पड़ता है. इसको लेकर समय समय पर एडवाइजरी भी जारी की जाती है. 

एक एडवाइजरी के अनुसार, अगर आप फोन को पब्लिक प्लेस में चार्ज करते हैं तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत है. कई बार हम रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट या दूसरी जगहों पर उपलब्ध सॉकेट में चार्जर लगाकर फोन चार्ज करने लगते हैं. लेकिन, इससे आपकी पर्सनल जानकारी चोरी हो सकती है.

Advertisement

पब्लिक प्लेस में फोन चार्ज करना पड़ सकता है महंगा

इसको लेकर उड़ीसा पुलिस ने अलर्ट जारी किया है. इसमें बताया गया है कि आप पब्लिक प्लेस जैसे मोबाइल चार्जिंग स्टेशन, USB पावर स्टेशन और दूसरी जगहों पर मोबाइल चार्ज ना करें. उड़ीसा ने ट्वीट करके बताया है कि साइबर फ्रॉडस्टर्स आपके फोन में मैलवेयर इंस्टॉल करके आपकी पर्सनल जानकारी मोबाइल से चोरी कर सकते हैं. 

ये पहली बार नहीं है जब ऐसी चेतावनी दी गई है. इससे पहले भी पब्लिक प्लेस में मोबाइल चार्जिंग को लेकर चेतावनी जारी की जा चुकी है. हाल ही में हैदराबाद की साइबर पुलिस ने भी चेतावनी दी थी. साइबर सेल की ओर से कहा गया कि 5G SIM अपग्रेड के नाम पर लोगों के साथ धोखा किया जा रहा है. 

स्कैमर्स उनके सिम को ब्लॉक करवा देते हैं और उनके अकाउंट से पैसे निकाल लेते हैं. इसके लिए स्कैमर्स की ओर से एक लिंक मोबाइल यूजर को भेजा जाता है. जैसे ही यूजर इस लिंक पर क्लिक करते हैं उनके बैंक अकाउंट से जुड़ी कई डिटेल्स स्कैमर्स तक पहुंच जाती है. 

Advertisement

इसके बाद वो इसका इस्तेमाल स्कैम करने के लिए करते हैं. इस वजह से आपको ऐसे किसी भी अनजान लिंक से सावधान रहने की जरूरत है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement