आ रहा iPhone 18 Pro, बदला-बदला होगा कैमरा, दिखेंगे ये अपग्रेड्स

Apple हर साल की तरह इस साल भी सितंबर में अपनी न्यू सीरीज iPhone 18 और iPhone Pro सीरीज को अनवील करेगा. लॉन्चिंग से पहले जानकारी सामने आई है कि कंपनी इस बार कैमरा को लेकर बड़ा अपग्रेड्स करने जा रही है. कंपनी पहली बार वेरिएबल अपर्चर देने जा रही है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
Apple iPhone 18 सीरीज इस साल होगी लॉन्च. (Photo: Unsplash) Apple iPhone 18 सीरीज इस साल होगी लॉन्च. (Photo: Unsplash)

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 25 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:55 PM IST

Apple हर साल की तरह इस साल भी अपनी न्यू सीरीज को अनवील करेगा, जिसका नाम iPhone 18 और iPhone 18 Pro सीरीज होगा. साथ ही कंपनी इस साल भी स्लिम हैंडसेट एयर को लॉन्च कर सकती है. कंपनी पहली बार कैमरा सेटअप में बड़ा बदलाव करने जा रही है, जिसकी मदद से यूजर्स को शानदार फोटो क्लिक करने में मदद मिलेगी.   

Advertisement

कंपनी की तरफ से कैमरा अपग्रेड्स को कंफर्म नहीं किया है, लेकिन इंडियाटुडे ने अपनी रिपोर्ट में टिप्स्टर का हवाला देते हुए बताया है कि इस बार कंपनी iPhone 18 Pro सीरीज के कैमरा सेटअप में दो बड़े अपग्रेड्स करेगी. 

स्मार्टफोन इंडस्ट्री में कई ब्रांड हैं, जो हाई एंड कैमरा दे रहे हैं. अब कंपनी भी कुछ नए फीचर्स पर काम कर रही है, जिसमें कंपनी मेगापिक्सल में इजाफा नहीं करेगी, बल्कि यूजर्स को बेहतर कंट्रोल और अपग्रेड्स देना चाहती है. 

ऐपल की तरफ से अभी तक फिक्स्ड अपर्चर की सुविधा दी जाती है और अब कंपनी बड़ा बदलाव करने जा रही है, जिसे इस साल ही पेश किया जा सकता है. नए बदलाव के तहत यूजर्स को मेन कैमरा में वेरिएबल अपर्चर मिलेगा. 

वेरिएबल अपर्चर से क्या फायदा होगा? 

कैमरा लेंस में वेरिएबल अपर्चर की बदलौत एक स्मार्टफोन को बेहतरीन फोटोग्राफी करने का मौका मिलता है. फोन से ऑटोमेटिकली या मैनुअली लाइट को एडजेस्ट की जा सकेगी. ऐसे में यूजर्स चाहें तो डार्क एनवायरमेंट में लेंस को ज्यादा ओपन करके बेहतर फोटोग्राफी की जा सकती है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Aadhaar ऐप पर सरकार का बड़ा फैसला, स्मार्टफोन कंपनियों के विरोध के बाद प्लान ड्रॉप

यह अपग्रेड सिर्फ लाइटिंग को लेकर नहीं है बल्कि यह यूजर्स को डेप्थ और फील्ड को लेकर बेहतर कंट्रोल देगा. इसकी मदद से यूजर्स एडजेस्ट कर सकेंगे कि उनको फोटो के अंदर बैकग्राउंड को कितना ब्लर करना है. 

क्रिएटिव फोटोग्राफी में होगा फायदा 

iPhone 18 Pro सीरीज में होने वाले इन अपग्रेड्स से उन यूजर्स को बहुत फायदा होने वाला है, जो खासतौर से पोर्ट्रेट फोटोग्राफी या क्रिएटिव वीडियो बनाते हैं. 

ऐपल बीते तीन-चार साल से सिंतबर में एक बड़ा इवेंट आयोजित कर रहा है. इसमें वह न्यू आईफोन फ्लैगशिप सीरीज को अनवील कर रहा है. कंपनी इस साल भी iPhone 18 Pro सीरीज को सितंबर में अनवील करेगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement