Realme बना TWS कैटेगरी में सेकेंड बेस्ट सेलिंग ब्रांड, यहां देखें कंपनी के बेस्ट वायरलेस ईयरफोन्स की लिस्ट

लेटेस्ट काउंटरपॉइंट रिसर्च से बात सामने आई है कि भारतीय TWS मार्केट में Realme सेकेंड बेस्ट ब्रांड है. 2021 की तीसरी तिमाही तक कंपनी का मार्केट शेयर 8.1 प्रतिशत है.

Advertisement
Realme Buds Air 2 Realme Buds Air 2

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 7:39 PM IST
  • 2021 की तीसरी तिमाही तक कंपनी का मार्केट शेयर 8.1 प्रतिशत है
  • कंपनी की सफलता में Buds Air 2 और Buds Q2 Neo का बड़ा हाथ है.

लेटेस्ट काउंटरपॉइंट रिसर्च से बात सामने आई है कि भारतीय TWS मार्केट में Realme सेकेंड बेस्ट ब्रांड है. 2021 की तीसरी तिमाही तक कंपनी का मार्केट शेयर 8.1 प्रतिशत है. कंपनी की सफलता में Buds Air 2 और  Buds Q2 Neo का बड़ा हाथ है. ये अफोर्डेबल सेगमेंट में बेस्ट ट्रू वायरलेस ईयरबड्स की लिस्ट में शामिल हैं. रियलमी से ऊपर 35% से ज्यादा मार्केट शेयर के साथ boAt का नाम है.

Advertisement

इस बीच अगर आप नए वायरलेस ईयरफोन्स लेने के बारे में सोच रहे हैं. तो हम आपको यहां रियलमी के पोर्टफोलियो से कुछ बेस्ट ऑप्शन्स के बारे में बताने जा रहे हैं. यहां हम Buds Air 2 और  Buds Q2 Neo के बारे में भी बात करेंगे, जिनकी चर्चा काउंटरपॉइंट रिसर्च में की गई है.

Realme Buds Air 2

इन बड्स को भारत में इस साल फरवरी में भारत में 3,299 रुपये में लॉन्च किया गया था. फिलहाल कंपनी की वेबसाइट से इसे 2,799 रुपये में ऑफर के तहत खरीदा जा सकता है. ये डिवाइस एक्टिव नॉयज कैंसिलेशन, 25 घंटे की टोटल बैटरी, डुअल माइक नॉयज कैंसिलेशन, 10mm बेस ड्राइवर्स और लो लेटेंसी गेमिंग मोड के साथ आती है.
 
Realme Buds Q2 Neo

Realme Buds Q2 Neo को भारत में जुलाई में 1,599 रुपये में लॉन्च किया गया था. फिलहाल कंपनी की वेबसाइट से 1,399 रुपये में खरीदा जा सकता है. ये ईयरबड्स गेमिंग मोड, 20 घंटे की बैटरी, एनवायरमेंटल नॉयस कैंसिलेशन, 10mm बेस बूस्ट ड्राइवर्स और इंस्टैंट पेयरिंग जैसे फीचर्स के साथ आते हैं.

Advertisement

Realme Buds Q2

Realme Buds Q2 भी कंपनी की एक बेहतरीन डिवाइस है. इस डिवाइस को भारत में इस साल की शुरुआत में 2,499 रुपये में लॉन्च किया गया था. ये डिवाइस डुअल माइक नॉयज कैंसिलेशन, 28 घंटे की बैटरी, 10mm बेस बूस्ट ड्राइवर्स, फास्ट चार्जिंग, सुपर लो लेटेंसी मोड और एक्टिव नॉयज कैंसिलेशन जैसे फीचर्स के साथ आती है.

Realme Buds Wireless Pro

अगर TWS नहीं खरीदना चाहते, तो वायरलेस सेगमेंट में नेकबैंड पैर्टन वाले इस डिवाइस को आजमा सकते हैं. इस डिवाइस को 3,999 रुपये में लॉन्च किया गया था. फिलहाल इसे 2,999 रुपये में कंपनी की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है. ये डिवाइस एक्टिव नॉय कैंसिलेशन, Sony LDAC Hi-Res ऑडियो, 22 घंटे की बैटरी, 13.6mm बेस बूस्ट ड्राइवर्स और सुपर लो लेटेंसी सपोर्ट के साथ आती है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement