यहां जानें दिनभर क्या रहा टेक जगत का हाल. हम यहां आपको टेक्नोलॉजी की दुनिया की 5 बड़ी खबरें दे रहे हैं, नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं हमारी पूरी खबर...
इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप में कुछ नए फीचर्स आने वाले हैं. इनमें से एक डार्क मोड है जिसकी मांग लोग काफी पहले से कर रहे थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी डार्क मोड पर काम कर रही है जल्द ही इसका अपडेट दिया जाएगा. आपको बता दें कि ट्विटर और यूट्यूब में भी डार्क मोड पहले से दिया गया है.
एक तरफ जहां जियो की ओर से ग्राहकों को अपनी सालगिरह के मौके पर डेटा मुफ्त में दिया जा रहा है. तो दूसरी तरफ एयरटेल अपने यूजर्स को बचा कर रखने के लिए एक नया प्रीपेड प्लान पेश किया है. एयरटेल का नया 419 रुपये का है और इसमें प्रतिदिन 1.4GB डेटा ग्राहकों को मिलेगा. कंपनी ने इस प्लान की वैलिडिटी 75 दिनों की रखी है.
चीनी स्मार्टफोन मेकर शाओमी ने हाल ही में भारतीय बाजार में Redmi Note 5 Pro लॉन्च किया है. अब तैयारी Redmi Note 6 Pro की हो रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसे बजट स्मार्टफोन के तौर पर जल्द ही लॉन्च करने वाली है.
फायरफॉक्स और सफारी ब्राउजर्स Fb और गूगल की ट्रैकिंग से बचा सकते हैं
ऑनलाइन कंपनियां यूजर्स को कई तरह से ट्रैक करती हैं. इनमें गूगल और फेसबुक जैसी कंपनियां हैं जो यूजर्स की परमिशन से उनकी ऐक्टिविटी ट्रैक करती हैं. इन ऐक्टिविटी में ब्राउजिंग बिहेवियर भी शामिल हैं. इस तरह की ट्रैकिंग से बचने के लिए सफारी और फायरफॉक्स के पास आपके लिए उपाय है.
चीनी स्मार्टफोन मेकर वन प्लस अब स्मार्ट टीवी लॉन्च करने की तैयारी में है. कम कीमत में बेहतरीन स्पेसिफिकेशन और दमदार परफॉर्मेंस वाले स्मार्टफोन मेकर ने अपने नए प्लान के बारे में बताया है.
साकेत सिंह बघेल