यहां जानें आज दिनभर टेक की दुनिया में क्या-क्या हुआ

यहां जानें आज टेक की दुनिया में दिनभर क्या-क्या हुआ...

Advertisement
जानें दिनभर की टेक की बड़ी खबरें जानें दिनभर की टेक की बड़ी खबरें

साकेत सिंह बघेल

  • नई दिल्ली,
  • 11 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 5:58 PM IST

जियो का धन धना धन ऑफर खत्म होने के बेहद नजदीक है. इसी बीच कंपनी ने ग्राहकों के लिए फिर एक नया प्लान पेश किया है. ये प्लान प्री-पेड और पोस्टपेड प्लान दोनों के लिए ही है. कंपनी का नया प्लान जियो धन धना धन नाम से ही पेश किया गया है. इस बार रिचार्ज पैक बदल कर पेश किए गए हैं. हालांकि जियो के इन ऑफर्स का फायदा उठाने के लिए ग्राहकों को प्राइम मेंबर होना जरूरी है. कंपनी ने इस बार 309 रुपए से लेकर 9,999 रुपए तक के पोस्टपेड और प्री-पेड प्लान को अपडेट किया है.

Advertisement

डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम ने सभी मोबाइल फोन में जीपीएस देने को कहा है. इसके लिए DoT की तरफ से कंज्यूमर सेफ्टी का हवाला दिया गया है. इतना ही नहीं टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने कंपनियों द्वारा जीपीएस के बदले वैसी ही दूसरी टेक्नॉलॉजी दिए जाने की मांग को भी खारिज कर दिया है.

स्वदेशी कंपनी LAVA ने भारत में एक बजट स्मार्टफोन A93 लॉन्च किया है. इसकी कीमत 7,999 रुपये है और यह कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध है.

इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप को भारत में पेमेंट सर्विस शुरू करने की मंजूरी मिल गई है. नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने व्हाट्सऐप को डिजिटल पेमेंट के लिए बैंकों से पार्टनर्शिप करने के लिए हरी झंडी दे दी है. कंपनी काफी पहले से डिजिटल पेमेंट के लिए आला अधिकारियों से बातचीत कर रही थी. इससे पहले रिपोर्ट्स आ रहीं थी कि कंपनी ने इसके लिए UPI एक्स्पर्ट्स की बहाली भी शुरू की है.

Advertisement

चीनी टेक्नॉलॉजी दिग्गज शाओमी भारत में अपना अगला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है. कंपनी ने मीडिया इन्वाइट भेजने शुरू किए हैं. यह इवेंट 18 जुलाई को होगा और इस दिन कंपनी संभवतः Mi Max 2 लॉन्च करेगी. हाल ही में इस फैबलेट को चीन में लॉन्च किया गया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement