भारत सरकार ने हाल ही में लगभग 1000 वेबसाइट्स ब्लॉक किए हैं. इनमें से ज्यादातर पॉर्न वेबसाइट्स हैं. इसके अलावा फाइल होस्टिंग साइट्स को भी बैन किया गया है जिसे पायरेसी होती है. फिल्में और सीरीज यहां से सबसे ज्यादा डाउनलोड की जाती हैं. टोरेंट्स पर पहले से ही काबू पाने की तैयारी दुनिया भर में चल रही है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक लोगों का कहना है कि ज्यादातर वेबसाइट्स जियो के नेटवर्स के ही बैन की गई हैं. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा सरकार (डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम) के आदेश के बाद किया गया है. हालांकि कई ऐसे तरीके हैं जिससे ब्लॉक वेबसाइट्स ओपन की जा सकती हैं. लेकिन ऐसा करना अवैध है. हालांकि कई बार बड़ी वेबसाइट्स भी ब्लॉक हो जाती हैं उदाहरण के तौर पर Wikipedia. ऐसी स्थिति में आपको यह पता होना चाहिए की जरूरी वेबसाइट्स अगर ब्लॉक हों तो उन्हें कैसे खोले.
हमारा डिस्क्लेमर ये है कि अगर आप बताए गए तरीके से ब्लॉक वेबसाइट खोलते हैं और इनमें ऐसी वेबसाइट्स हैं जो अवैध हैं और सरकार ने इन्हें ब्लॉक किया है. ऐसी स्थिति हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी. हम सिर्फ भारत में ब्लॉक किए गए यूआरएल को कैसे ओपन करें ये बता रहे हैं.
ओपेरा ब्राउजर यूज किया होगा. अगर नहीं किया है तो आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं. इसके नए वर्जन यानी 41 में इन्बिल्ट VPN (वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क) दिया गया है. इस वीपीएन के तहत यूजर आसान से भारतीय इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स द्वारा लगाए गए फिल्टर्स को बाइपास कर सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि ये दूसरे देशों के जरिए ट्रैफिक ले जाते हैं.
ऐसे करें यूज
ओपेरा ब्राउजर का लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करें
कंप्यूटर में इसे इंस्टॉल करें
इंस्टॉलेशन के बाद ब्राउजर ओपन करें और सेटिंग्स में जाएं. यहां VPN चेकबॉक्स में मार्क करें
गौरतलब है कि ओपेरा में दिया गया ब्राउजर कंपनी का अपना नहीं है. कनाडा की सर्फ इजी नाम की एक कंपनी है जिसका वीपीएन ओपेरा ने यूज किया है. यह कंपनी आपकी वेब ब्राउजिंग से जुड़ी जानकारियां रिकॉर्ड करती है. इनमें वेब ब्राउजिंग सेशन शामिल है जो लिमिटेड पीरियड के लिए होता है.
अगर ब्लॉक वेबसाइट्स ऐक्सेस करने के लिए आप पहले से प्रॉक्सी यूज करते आए हैं तो यह उससे बेहतर और सेफ है. क्योंकि उन वेबसाइट्स को ऐक्सेस करने से आपका कंप्यूटर कई बार स्पैम से भर जाता है.
मुन्ज़िर अहमद