आखिरकार, Facebook पर आ सकता है 'डिस्लाइक' बटन!

फेसबुक अपने मैसेंजर पर चैट के दौरान किसी निर्धारित पोस्ट पर इमोजी रिएक्शन देने के लिए टेस्टिंग कर रहा है, जिसमें डिस्लाइक भी शामिल है.

Advertisement
Facebook पर आ सकता है डिस्लाइक बटन! Facebook पर आ सकता है डिस्लाइक बटन!

साकेत सिंह बघेल

  • नई दिल्ली,
  • 05 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 8:59 AM IST

हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा फेसबुक 'डिस्लाइक' बटन लाने की तैयारी कर रहा है, लेकिन वहां नहीं जहां आप सोच रहे हैं. फेसबुक डिस्लाइक बटन की टेस्टिंग अपने फेसबुक मैसेज के लिए कर रहा है.

TechCrunch की खबर के मुताबिक जैसे आप फेसबुक न्यूज फीड के दौरान किसी पोस्ट पर रिएक्शन देते हैं ठीक उसी तरह अब आप फेसबुक पर भी लंबे चैट के दौरान किसी अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कर सकते हैं. इसके लिए आपको उस मैसेज पर ठहरना होगा. आप किसी निर्धारित मैसेज पर हर तरह के रिएक्शन जैसे लाइक, डिस्लाइक, हार्ट-आइस, लॉल, वॉव, सैड और एंग्री इमोजी दे पाएंगे. ये पहली बार है कि कंपनी इस फीचर को चैट के लिए टेस्ट कर रही है.

Advertisement


अगर आप ग्रुप चैट में हैं तो बाकी पार्टिशिपेंट भी इस रिएक्शन को देख पाएंगे. फेसबुक पर डिस्लाइक बटन की मांग हमेशा से होती रही है, लेकिन कंपनी इसके लिए हर बार मना करती है, क्योंकि फेसबुक अपने न्यूज फीड पर निगेटिविटी नहीं चाहती. बहरहाल, इस बार कंपनी डिस्लाइक बटन को चैट के भीतर बाकी रिएक्शन के साथ मिलाकर टेस्ट कर रही है. फेसबुक इसे डिस्लाइक नहीं कहती बल्कि कंपनी का मानना है कि समझें.


मसलन, अगर आप कभी दोस्तों से किसी प्लान पर वोट लेना चाहते हैं या ऑफिस के किसी प्रोजेक्ट पर चर्चा के दौरान लोगों को असहमति दर्ज करनी हो. आपको बता दें कि ये फीचर अभी टेस्टिंग से गुजर रहा है, यदि ये टेस्टिंग के दौरान पसंद किया जाएगा तभी फेसबुक इसे बाकी लोगों के लिए भी लॉन्च करेगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement