WhatsApp का ये फीचर बदल सकता है इसे यूज करने का आपका अनुभव

स्मार्टफोन की तरह आने वाले समय में आप WhatsApp में भी थीम बदल सकते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक वॉट्सऐप इस तरह के एक फीचर पर काम कर रहा है. 

Advertisement
Representational Image Representational Image

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 28 अगस्त 2019,
  • अपडेटेड 2:10 PM IST

इंस्टैंट मैसेजिंग WhatsApp के सबसे ज्यादा यूजर्स भारत में हैं. इसलिए इस मैसेंजिंग ऐप का एक फीचर यहां लोगों के लिए काफी मायने रखता है. एक नई रिपोर्ट के मुताबिक WhatsApp में एक नया फीचर आने वाला है जिसके तहत ऐप के अंदर ही आप थीम बदल सकते हैं.

अब तक यूजर्स सिर्फ WhatsApp में चैट्स की बैकग्राउंड इमेज चेंज कर सकते थे. WABetainfo  की एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी कस्टम थीम पर काम कर रही है जिसे WhatsApp में दिया जाएगा. इसके अलावा शुरुआत में कंपनी मल्टिपल थीम्स लेकर आएगी जिसे यूज कर सकेंगे.

Advertisement

इस रिपोर्ट में कहा गया है, ‘उम्मीद है कि WhatsApp शायद थीम कस्टमाइजेशन या मल्टिपल थीम्स लेकर आएगा’. यानी यूजर्स थीम को अपने मुताबिक कस्टमाइज भी कर सकते हैं. अब इस रिपोर्ट के बाद एक अजीब स्थिति पैदा हो जाएगी. क्योंकि डार्क मोड भी आने वाला है और थीम कस्टमाइजेशन के बाद यूजर खुद डार्क मोड कर सकते हैं. एक हद तक.

फिलहाल कंपनी ने इस फीचर के बारे में कुछ भी नहीं कहा है. वॉट्सऐप  से जुड़ी दूसरी रिपोर्ट की बात करें तो कंपनी आईफोन यूजर्स के लिए एक खास फीचर लाने की तैयारी में है. इसके तहत iPhone X या इससे ऊपर के यूजर्स  WhatsApp के जरिए मेमोजी भेज पाएंगे.

ऐपल आईफोन यूजर्स मेमोजी बना कर सीधे वॉट्सऐप पर शेयर कर पाएंगे. मेमोरी एक तरह का एनिमेशन वाले इमोजी को कहते हैं जो ऑग्मेंटेड रियलिटी बेस्ड है. इसके तहत यूजर अपना Avtar बना कर Animoji के तौर पर सेंड कर सकते हैं. फिलहाल साफ नहीं है कि ये WhatsApp पर स्टिकर्स के तौर पर भेजा जा सकेगा या फिर इसे gif बनाया जा सकेगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement