5000mAh बैटरी के साथ Vivo का ये नया फोन लॉन्च, कीमत करीब 9,800 रुपये

Vivo Y15s स्मार्टफोन को एंट्री-लेवल स्पेसिफिकेशन्स के साथ सिंगापुर में लॉन्च कर दिया गया है. इस नए स्मार्टफोन में 6.-51-इंच डिस्प्ले दिया गया है और ये एंड्रॉयड 11 (गो एडिशन) पर चलता है.

Advertisement
Vivo Y15s Vivo Y15s

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 10:14 AM IST
  • इस फोन की बैटरी 5,000mAh की है
  • फिंगरप्रिंट सेंसर यहां साइड माउंटेड है

Vivo Y15s स्मार्टफोन को एंट्री-लेवल स्पेसिफिकेशन्स के साथ सिंगापुर में लॉन्च कर दिया गया है. इस नए स्मार्टफोन में 6.-51-इंच डिस्प्ले दिया गया है और ये एंड्रॉयड 11 (गो एडिशन) पर चलता है. फिंगरप्रिंट सेंसर यहां साइड माउंटेड है. फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में डुअल कैमरा सेटअप मौजूद है.

Vivo Y15s स्मार्टफोन को सिंगापुर में मिस्टिक ब्लू और वेव ग्रीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है. इसके सिंगल 3GB + 32GB वेरिएंट की कीमत SGD 179 (लगभग 9,800 रुपये) रखी गई है.

Advertisement

Vivo Y15s के स्पेसिफिकेशन्स

डुअल-सिम सपोर्ट वाला ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 (गो एडिशन) बेस्ड Funtouch OS 11.1 पर चलता है और इसमें 6.51-इंच HD+ (720x1600 पिक्सल) IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है. इस वीवो फोन में 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ MediaTek Helio P35 प्रोसेसर दिया गया है

इस फोन में एक्सटेंडेड रैम फीचर दिया गया है. ये 1GB स्टोरेज को बतौर रैम इस्तेमाल करता है. Vivo Y15s के रियर में फोटोग्राफी के लिए 13MP प्राइमरी कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा दिया गया है. इसके फ्रंट में सेल्फी के लिए 8MP का कैमरा मौजूद है.

कनेक्टिविटी के लिहाज से इसमें Micro-USB पोर्ट, 4G, ब्लूटूथ v5.0 और Wi-Fi का सपोर्ट दिया गया है. फिंगरप्रिंट सेंसर यहां साइड माउंटेड है. इस फोन की बैटरी 5,000mAh की है और यहां 10W चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है. बेहतरीन गेमिंग के लिए यहां Multi-Turbo 3.0 टेक्नोलॉजी का भी सपोर्ट दिया गया है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement