चार रियर कैमरों के साथ लॉन्च हुआ Vivo V19, जानें इसमें क्या है खास

Vivo V19 इसी महीने भारत में लॉन्च होने वाला था, लेकिन कोरोना लॉकडाउन को देखते हुए कंपनी ने इसे स्थगित कर दिया है. हालांकि अब इसे कंपनी ने ग्लोबली पेश किया है.

Advertisement
Vivo V19 Vivo V19

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 अप्रैल 2020,
  • अपडेटेड 4:52 PM IST

चीनी स्मार्टफोन कंपनी Vivo ने एक नया स्मार्टफोन Vivo V19 पेश कर दिया है. कंपनी ने इसे ग्लोबल लॉन्च किया है. भारत में इसे कंपनी 26 मार्च को लॉन्च करने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस लॉक डाउन की वजह से लॉन्च को स्थगित कर दिया गया था.

अब Vivo की ऑफिशियल वेबसाइट पर Vivo V19 को लॉन्च किया गया है. यहां इस स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स भी बताए गए हैं. इस स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन्स - ब्लैक और सिल्वर के साथ पेश किया गया है.

Advertisement

Vivo V19 के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 6.44 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है. ये Super AMOLED है और डिस्प्ले में ही फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है.

Vivo V19 में Android 10 बेस्ड Funtouch OS 10 दिया गया है. इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 712 प्रोसेसर है और 8GB रैम है. कंपनी की वेबसाइट पर इसके दो मेमोरी वेरिएंट लिस्ट किए गए हैं .

यह भी पढ़ें - WhatsApp में जल्द आ सकता है ये फीचर, यूजर्स को था इंतजार

Vivo V19 में चार रियर कैमरे दिए गए हैं. प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस है. तीसरे कैमरे के तौर पर 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर यूज किया गया है, जबकि चौथा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है.

Advertisement

Vivo V19 में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है जो पंचहोल में है. वेरिएंट्स के बारे में बात करें तो बेस वेरिएंट में 8GB रैम के साथ 128GB की स्टोरेज है, जबकि टॉप मॉडल में 256GB की मेमोरी दी गई है. दोनों में ही माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट है.

Vivo V19 में 4,500mAh की बैटरी दी गई है और इसके साथ 33W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है. कंपनी ने दावा किया है कि इस स्मार्टफोन को आप सिर्फ 30 मिनट में 0 से 54% तक चार्ज कर सकते हैं. इसके लिए FlashCharge 2.0 का भी सपोर्ट है.

Vivo V19 में कनेक्टिविटी के लिए USB Type C दिया गया है. इसके अलावा यहां 3.5mm जैक, ब्लूटूथ 5.0, डुअल बैंड वाईफाई और जीपीएस सपोर्ट दिया गया है. कंपनी की वेबसाइट पर फिलहाल इसकी कीमत के बारे में जानकारी नहीं दी गई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement