इस आईपीएल की टाइटल स्पॉन्सर Vivo ने दो नए स्मर्टफोन Vivo X6S और X6S Plus लॉन्च किया है. ये दोनो स्मार्टफोन दिसंबर में लॉन्च किए गए इनके पुराने वैरिएंट जैसे ही लगते हैं.
आपको बता दें कि इन दोनों को म्यूजिक सेंट्रिंक बनाया गया है. देखने में iPhone 6 जैसे लगने वाले इन स्मार्टफोन्स में DACs सिग्नल प्रोसेसर लगाया गया है.
Vivio X6S Plus में फोटोग्राफी के लिए के साथ 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है, जबकि X6S में 13MP का ही कैमरा है. बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए Vivo X6S मे 32 बिट का DAC प्रोसेसर लगा है और X6S Plus में Yamaha YSS-250X लगाया गया है.
स्क्रीन
Vivo X6S Plus में 5.7 इंच की फुल एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है. हालांकि X6S में 5.2 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है. इसके अलावा इसके दूसरे वैरिएंट के मुकाबले X6S काफी पतचा है.
प्रोसेसर और ओएस
दोनों स्मार्टफोन्स में एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप के साथ ऑक्टाकोर चिपसेट दिया गया है. 4GB रैम से लैस इन स्मार्टफोन्स की इन्बिल्ट मेमोरी 64GB है. इसमें माइक्रो एसडी कार्ड का सपोर्ट नहीं दिया गया है.
फिलहाल इन स्मार्टफोन्स को चीन में लॉन्च किया गया है. भारत में इनकी उपलब्धता की जानकारी नहीं है.
मुन्ज़िर अहमद