स्वाइप टेक्नॉलोजीज ने एक नया स्मार्टफोन Elite Note लॉन्च किया है. इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से 7,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. इसे यूजर्स यूनिवर्सल रिमोट की तरह भी यूज कर सकते हैं यानी टीवी और एसी जैसे होम अपलाइंसेस का कंट्रोल इससे कर सकेंगे.
एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप पर चलने वाले इस स्मार्टफोन में 5.5 इंच की एचडी डिस्प्ले के साथ 1.3GHz क्वाड कोर मीडियाटेक प्रोसेसर और 3GB रैम दिया गया है. दूसरे हाई एंड स्मार्टफोन की तरह इसकी स्क्रीन 2.5D कर्व्ड है.
डुअल सिम सपोर्ट वाले इस फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल ऑटोफोकस रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है. इसकी इंटरनल मेमोरी 16GB की है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ा कर 32GB तक किया जा सकता है. आपको बता दें कि इसका कैमरा सोनी ने तैयार किया है और इसमें f/2.0 अपर्चर दिया गया है.
कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE सहित और माइक्रो यूएसबी सपोर्ट दिया गया है. इसकी बैट्री 3,000mAh की है और कंपनी का दावा है कि यह 14घंटे का टॉकटाइम बैकअप देगी.
मुन्ज़िर अहमद